Met Gala 2023 : ये वायरल मीम्स देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

मेगा फैशन इवेंट मेट गाला की खास बात यह है कि यहां न सिर्फ सबसे अनोखा बल्कि सेलेब्स का अजीबोगरीब फैशन सेंस भी दिखाई देखने को मिलता है। चलिए इससे जुड़े हुए कुछ मीम्स हम आपको दिखाते हैं।

 
met gala  best viral memes in hindi

न्यूयॉर्क सिटी में हुए साल के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में कई सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक ड्रेस में जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इन ड्रेस को देखकर अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया है। मेट गाला 2023 को लेकर कई सारे मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चलिए हम आपको मेट गाला 2023 से जुड़े हुए कुछ ऐसे मीम्स दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी।

होली पर ऐसे नजर आते हैं लड़के

met gala  memes

24 साल के अमेरिकी रैपर, गायक और गीतकार लिल नैस एक्स ने मेट गाला पर ऐसा अवतार देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। लिल ने रेड कारपेट पर क्रिस्टल को कैरी किया था। सिर से पांव तक उन्होंने खुद को सिल्वर कलर के क्रिस्टल से ढका हुआ था। उनके इस फैशन सेंस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स शेयर किए। एस मीम पर यह भी लिखा हुआ था 'जब लड़के होली खेल लेते हैं उसके बाद वह ऐसे नजर आते हैं।' आपको बता दें कि सिंगर ने मेटैलिक थोंग और डायमंड-स्टडेड फेस मास्क के साथ क्रिस्टल थ्री-पेयर आउटफिट पहना था।

रणवीर को कंपटीशन दे रहा हूं

met gala  funny memes

यह तो हम सभी जानते हैं कि रणवीर का फैशन सेंस काफी अलग है और कई बार उन्हें अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है। इस वायरल मीम्स में जारेड लेटो के लुक से बॉलीवुड एक्टर रणवीर को कंपटीशन देने के बारे में लिखा गया है।

बिल्ली के लुक पर बने कई मीम्स

met gala  best memes

दिवंगत फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड दुनियाभर में खासे पॉपुलर हैं। उन्हें लोग उनकी बेहतरीन डिजाइन के लिए याद करते हैं। इसके अलावा उनके घर की एक खास सदस्य भी उतनी ही पॉपुलर है। जिसका नाम choupette है। इस बार हुए मेट गाला 2023 की थीम कार्ल लेगरफेल्ड के सम्मान में उन्हीं पर समर्पित रखी गई थी। ऐसे में कई सेलेब्स चौपट के लुक में पहुंचे थे। जिसमें जार्ड लेटो, लिल नस एक्स और डोजा कैट जैसे सितारे शामिल थे। इन सितारों के लुक्स को देखकर हर कोई हैरान था। जारेड लेटो ने बिल्ली का सिर लगाकर इस इवेंट में एंट्री की। जब उन्होंने इस चेहरे को हटाया तो लोग उनकी पहचान कर पाएं। इस पर भी सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े-Met Gala 2023: आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन भारतीयों ने बिखेरा अपना जलवा

पनीर जैसा लुक

met gala  viral best memes

रिहाना ने एक शानदार व्हाइट कलर की वैलेंटिनो ड्रेस वियर की थी। इस लुक पर वायरल हुए मीम्स को देखकर आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। उन्हें नकली फूलों से कवर गया था और गाउन के साथ रिहाना ने व्हाइट सनग्लासेस पहने थे और आर्टिफिशियल आईलैशेस लगे हुए हैं। वायरल हुए इस मीम में उन्हें पनीर बताया गया जिस पर कई लोगों ने जमकर मजेदार कमेंट्स भी किए।

तो ये थे मेट गाला 2023 से जुड़े हुए कुछ मीम्स। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP