herzindagi
delhi markets for cute teddy bear shopping in hindi

वैलेंटाइन डे पर लव्ड वन को गिफ्ट करना है टेडी बियर तो इन मार्केट का लगाएं चक्कर

गिफ्ट में टेडी बियर से बेहतर शायद ही कोई ऑप्शन होगा। खासतौर पर वैलेंटाइन डे के दिन आप उन्हें यह दे सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-01-19, 19:10 IST

प्यार का महीना यानी वैलेंटाइन वीक आने वाला है। इस दौरान कपल्स एक-दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते हैं। साथ ही कई लोग इस दिन अपनी गर्ल या बॉयफ्रेंड को भी शादी के लिए प्रपोज करते हैं। लव वीक में गिफ्ट देना तो बनता है। क्या आपको भी टेडी बियर पसंद है? भला मैं भी यह कैसा सवाल पूछ रही हूं, बच्चे हो या बड़े हम सभी को टेडी बियर पसंद होता है। आखिर हो भी क्यों न यह देखने में लगते ही इतने क्यूट हैं। दिल्ली की कई मार्केट्स हैं जहां बेहद ही प्यारे टेडी मिलते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इनकी शॉपिंग के लिए किन मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहिए तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

पहाड़गंज मार्केट

paharganj market for teddy bearवैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने लव्ड वन को टेडी बियर देने की सोच रही हैं तो आप पहाड़गंज मार्केट जा सकती हैं। यहां सबसे कम दाम में टेडी बियर मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आप कुछ फैक्टरी भी हैं। पहाड़गंज में आपको हर वैयाटी के टेडी बियर मिल जाएंगे।

कैसे पहुंचें?

पहाड़गंज मार्केट आरके आश्रम के पास है। इसलिए आप आपको ब्लू लाइन से सफर करना होगा। मेट्रो पर एग्जिट लेकर ऑटो से मार्केट पहुंचें।

तिलक नगर

क्या आप भी इस सोच में खोई हुई हैं कि वैलेंटाइन डे पर आप अपने प्यार को क्या गिफ्ट दें? सारा दिमाग लगाने के बाद भी आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आप टेडी बियर गिफ्ट कर सकती हैं। यकीन मानिए आपके पार्टनर को यह जरूर पसंद आएगा। अब आप सोच रही होंगी कि इसे खरीदे कहां से? तिलक नगर की ओल्ड मार्केट यानी मंगल बाजार में आपको टेडी बियर की कई दुकाने दिख जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:Valentine Day पर इन गिफ्ट्स से करें अपने पार्टनर को खुश

कैसे पहुंचें?

तिलक नगर मार्केट के लिए आपको ब्लू लाइन मेट्रो लेनी होगी। मेट्रो से उतरते ही चार कदम पर आपको पूरी मार्केट दिख जाएगी।

इसे भी पढ़ें:500 रुपये से कम में दे सकती हैं अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स

अट्टा मार्केट

atta market for teddy bear shoppingनोएडा की सबसे पॉपुलर मार्केट का नाम है अट्टा। यह मार्केट खरीदारी के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यहां कपड़ों से लेकर कार्पेट तक सब कुछ मिलता है। वहीं बात की जाए दाम की तो वह भी बेहद कम होते हैं। अगर आप क्यूट-क्यूट टेडी बियर की शॉपिंग करना चाहती हैं तो अट्टा मार्केट का चक्कर लगाएं। यहां आपको 100 रूपये में भी बेहद प्यार टेडी मिल जाएंगे। आप अपने हिसाब से किसी भी रेंज में टेडी परचेज कर सकती हैं।

कैसे पहुंचें?

अट्टा मार्केट नोएडा सेक्टर 18 में लगती है। मेट्रो से उतरकर कुछ ही दूरी पर मार्केट है।

सरोजिनी नगर मार्केट

इस मार्केट के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। सरोजिनी नगर मार्केट सबसे ज्यादा ट्रेंडी और सस्ते कपड़ों के लिए फेमस है, लेकिन यहां आउटफिट्स के अलावा भी बहुत कुछ मिलता है। टेडी बियर की शॉपिंग के लिए भी आप यह मार्केट जा सकती हैं। यहां आपको पटरी पर टेडी बियर लगे हुए दिख जाएंगे।

कैसे पहुंचें?

सरोजिनी नगर के लिए डायरेक्ट भी मेट्रो जाती है, लेकिन इस स्टेशन पर काफी भीड़ रहती है। भीड़ से बचने के लिए आप आईएनए उतरकर बाय ऑटो यहां पहुंच सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।