अक्सर हमने देखा है कि लोग मैक्रमे धागे से तरह तरह के प्रोडक्ट बनाकर अपने घर को सजाते हैं। यह एक हैंडीक्राफ्ट आर्ट है जिसमें मैक्रमे धागे को गूंथकर अलग अलग तरह के डिजाइन और प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। आपको बतां दे कि इस आर्ट को सीखकर महिलाएं अपने लिए इनकम का एक बढ़िया सोर्स भी बना रही हैं। आप मैक्रमे आर्ट सीखकर इससे स्टार्टअप भी शुरू कर अन्य लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मैक्रमे हैंडीक्राफ्ट से डिजाइन बनाने के कुछ आइडियाज शेयर करेंगे इसे आप बना सकते हैं।
बॉटल डेकोरेट करें
आप मैक्रमे धागे से प्लेन वाइन और सॉस के बॉटल को डेकोरेट कर सकते हैं। आपके घर में कई साइज और डिजाइन के बॉटल होंगे जिसे आप फेंकने के बजाए खूबसूरत मैक्रमे धागे से डिजाइन कर शोकेस की तरह टेबल पर सजा सकते हैं।
कुशन कवर
सोफा पर रखे सिंपल कुशन के लिए मैक्रमे धागे से खूबसूरत कवर डिजाइन कर सकते हैं। यह आपके प्लेन कुशन को काफी अच्छा लुक देगा साथ ही आपके महंगे कुशन कवर का खर्च भी बचाएगा। (कुशन कवर खरीदने के टिप्स)
बैग
बाजार में आपको छोटे से लेकर बड़े साइज और डिजाइन के मैक्रमे बैग मिल जाएंगे। हैंडीक्राफ्ट होने के कारण इन बैग का दाम महंगा हो सकता है, ऐसे में आप घर पर ही मैक्रमे धागे खरीदकर बैग डिजाइन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बाजार जैसे खूबसूरत पर्दों के डिजाइन घर पर ऐसे बनाएं
वॉल हैंगर
आजकल वॉल हैंगर का चलन काफी ट्रेंड कर रहा है। मैक्रमे धागे से इसे डिजाइन करना काफी सरल भी है। आप अपने पसंद और साइज के हिसाब से वॉल हैंगर डिजाइन कर सकते हैं। यह आपके घर को काफी एस्थेटिक लुक दे सकता है।
ड्रेस
आपको नए और यूनिक ड्रेस पहनना पसंद है तो आप मैक्रमे थ्रेड की मदद से टॉप, दुपट्टा, मफलर, बेल्ट और इयररिंग्स डिजाइन कर सकते हैं। मैक्रमे धागे से बने डिजाइन काफी खूबसूरत और यूनिक लगते हैं।
झूला और झूमर
आपको अगर मैक्रमे हैंडीक्राफ्ट आता है तो आप इससे झूमर (झूमर की सफाई)और झूला भी बना सकते हैं। मैक्रमे धागा काफी मजबूत होता है इसलिए आप इसे झूला बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको झूला बनाने नहीं आता है तो आप मैक्रमे आर्टिस्ट भी हायर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: DIY वॉल आर्ट बनाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं कूल पोस्टर्स
पॉट होल्डर और पर्दे
आप मैक्रमे धागे से पॉट होल्डर भी डिजाइन कर सकते हैं। बनने के बाद जब आप गमले को हैंग करते हैं तो यह बहुत युनिक और अच्छा लुक देता है। आप पॉट होल्डर के अलावा पर्दे भी डिजाइन कर सकते हैं। मैक्रमे धागे से बने हुए पर्दे बहुत ही सुंदर लगते हैं।
मैक्रमे धागे के डिजाइन आइडियाज से आप भी अपने लिए प्रोडक्ट बना सकते हैं। हमें उम्मीद है आपको ये आइडियाज पसंद आए होंगे। आप भी घर पर ये डिजाइन बनाएं और हमें बताएं कि आपको ये आइडियाज कैसे लगे। अगर आपके पास भी मैक्रमे आर्ट को लेकर कोई सजेशन है तो आप हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और उनके साथ मिलकर डिजाइन बनाएं।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों