नए वर्ष का सबसे पहला त्योहार मकर संक्रांति होता है, जिसे पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। जैसे गुजरात में इसे उत्तरायण कहा जाता है, जो सूर्य की एक दिशा होती है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे मकर संक्रांति भी कहा जाता है।
हरियाणा और पंजाब में इस दिन को लोहड़ी कहा जाता है। वहीं बंगाल, बिहार और आसाम में भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन यहां के लोग 'गंगा सागर' में स्नान भी करते हैं। साउथ इंडिया में इस त्योहार को 4 दिन पोंगल के रूप में मनाया जाता है।
वैसे तो यह पर्व हर वर्ष 14 या 15 जनवरी को पड़ता है मगर इस वर्ष यह पर्व 14 जनवरी, बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार कहते हैं, 'इस वर्ष त्योहार पर चंद्रमा, शनि, बुध और गुरु ग्रह भी मकर राशि में होंगे। ऐसे में मकर संक्रांति को बेहद ही शुभ फलदायी बताया जा रहा है l इस दिन यदि आप गंगा स्नान करते हैं और राशिनुसार चीजों का दान करते हैं तो इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।'
इसे जरूर पढ़ें: Health Horoscope 2021: सेहत के लिहाज से वर्ष 2021 कैसा रहेगा, पंडित जी से राशिनुसार जानें
यह पर्व 14 जनवरी की सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू हो कर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा l
वैसे तो मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान करने का विशेष महत्व है, मगर खिचड़ी के अलावा भी इस दिन आप अलग-अलग फल प्राप्त करने के लिए चीजों को दान कर सकते हैं। पंडित जी इस बारे में बताते हैं, 'भगवान सूर्य और शनिदेव का आर्शीवाद मकर संक्रांति पर कुछ चीजों का दान कर प्राप्त किया जा सकता है।'
1- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करें, इससे घर में सुख और शांति का वास होता है।
2- कुंडली में यदि सूर्य और शनि खराब स्थिति में हैं तो इस दिन गुड़ और तिल का दान करें।
3- जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव है, उन लोगों को मकर संक्रांति के दिन काले तिल तांबे के पात्र में भरकर किसी निर्धन व्यक्ति को दान करना चाहिए।
4- यदि आप इस दिन नमक का दान करते हैं तो इससे आपका बुरा वक्त टल जाता है।
5- घर में यदि कोई बीमार है तो मकर संक्रांति के दिन नए वस्त्रों का दान करें।
6- मकर संक्रांति के दिन घी का दान करने से देवी महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
7- मकर संक्रांति के दिन सात प्रकार के अनाज का दान करने पर मां अन्नपूर्णा प्रसन्न हो जाती हैं।
8- मकर संक्रांति कंबल का दान करना भी शुभ माना गया है।
9- मकर संक्रांति के दिन चावल, दूध और दही का दान अवश्य करें, इससे धन की कभी कमी नहीं होती है।
10- मकर संक्रांति के दिन सरसों का तेल तांबे के बर्तन में दान करें। इससे आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
इसे जरूर पढ़ें: Makar Sankranti 2020: कहीं खिचड़ी तो कही पोंगल के नाम से मनाया जाता है यह त्योहार
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutter Stock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।