herzindagi
 daant waale log kaise hote hein

Teeth Astrology: आपके 32 दांत बनाते हैं आपको औरों से अलग, जानें कैसे

हमारे साथ जानिए कि कैसे अब आपके दांतों की संख्या बताएगी आपका भविष्य और स्वभाव।
Editorial
Updated:- 2022-10-28, 18:53 IST

Teeth Astrology: हिन्दू धर्म में कई सारे शास्त्र हैं जैसे कि पाक शास्त्र, स्वप्न शास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र आदि। इन्हीं में से एक है सामुद्रिक शास्त्र। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के एक एक भाग के बारे में कई रोचक जानकारियां दी गई हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में ये भी बताया गया है कि शरीर के हर भाग का व्यक्ति के भविष्य से क्या नाता है। जब हम ने इस बारे में हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने शरीर के सभी भागों में से एक दांत के विषय पर हमें काफी दिलचस्प जानकारी दी।

हमारे एक्सपर्ट का कहना है कि दांतों की संख्या भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस विषय पर।

सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि हर व्यक्ति के मुंह में दांतों की संख्या एक जैसी नहीं होती है। यानी कि किसी के मुंह में 28, किसी के मुंह में 30 तो किसी के मुंह में 32 दांत होते हैं। ऐसे में अलग अलग दांतों की संख्या से व्यक्ति की अलग अलग विशेषताएं पता चलती हैं।

जिन लोगों के होते हैं 32 दांत

teeth astrology

  • जिन लोगों के मुंह में 32 दांत होते हैं उनका जीवन बड़े ही आराम से बीतता है।
  • ऐसे लोग दूसरों से उनका राज उगल वाने में माहिर होते हैं।
  • ये अपनी कोई बात किसी के साथ साझा करें या न करें लेकिन दूसरों की गुप्त बातें आसानी से जान लेते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:रविवार के दिन करें देसी घी के ये चमत्कारी उपाय, आएगा भरपूर पैसा

जिन लोगों के होते हैं 30 दांत

  • जिन लोगों के 30 दांत होते हैं उनकी आर्थिक स्थिति न खराब होती है न अच्छी।
  • इन लोगों में पैसा ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की खासियत होती है।
  • ऐसे लोग कभी भी कर्ज (कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय) की परेशानी नहीं उठाते।
  • इन लोगों का समाज में बहुत मान सम्मान होता है।

जिन लोगों के होते हैं 29 दांत

  • ऐसे लोग हमेशा खुश और मौज में रहते हैं।
  • मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा इन पर बनी रहती है।
  • इन्हें सभी सुख और ऐशो आराम प्राप्त होते हैं।
  • इनकी जीवन का कोई भी काम बिना रुके पूरा हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: बात बात पर रोने वाली पत्नी जगा सकती है पति का सोया भाग्य

जिन लोगों के होते हैं 28 दांत

lucky teeth astrology

  • जिन लोगों के 28 दांत होते हैं उनका भाग्य (भाग्य जगाने के उपाय) कभी साथ नहीं देता।
  • इन्हें जीवन में अथाह संघर्ष करना पड़ता है।
  • सफलता मिलने के बाद भी कहीं न कहीं किसी न किसी बात पर यह तनाव ग्रस्त रहते हैं।

अगर आप भी 28, 29, 30 या 32 दांतों वाले हैं एक बार अपने स्वभाव पर नजर दाल लीजिए। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए रहें जुड़े हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।