जिन जातकों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, उनका भाग्यांक 6 होता है। इस अंक के स्वामी शुक्र होते हैं। यह बहुत ही प्रभाशाली ग्रह होता है और महिलाओं के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करता है।
'क्या कहता है अंकशास्त्र' फेसबुक लाइव सिरीज के तहत न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग कहती हैं, 'सभी ग्रहों में शुक्र ग्रह को सबसे सुंदर बताया गया है और इसी लिए इसका संबंध महिलाओं से भी होता है। हालांकि, जो भी लोग 6 नंबर वाले होते हैं, वे काफी सुंदर व्यक्तित्व के होते हैं। वर्ष 2022 भी 6 नंबर वालों के लिए काफी शुभ है। '
इसे जरूर पढ़ें- फेवरेट नंबर में छिपा है आपकी पर्सनैलिटी का राज
इसे जरूर पढ़ें- लकी नंबर के अनुसार चुनें करियर, मिलेगी नौकरी में सफलता और होगी धन की वर्षा
सबसे अच्छा दिन शुक्रवार होता है। मंगलवार और गुरुवार भी इनके लिए शुभ होते हैं। रंगों की बात की जाए तो लाल, हरा, सफेद, चमकीला और नीला रंग इनके लिए अच्छा होता है। 1, 6 और 9 अंक वालें इनके मित्र हो सकते हैं। यदि 6 नंबर वाले जातक हीरा धारण करते हैं, तो बहुत शुभ होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।