लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब के लिए जाना जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर है, जोदशहरी आम के बाग तथा चिकन की कढ़ाई का काम भी बेहद प्रसिद्ध है। इस शहर की अपनी अलग संस्कृति, खानपान और प्राचीन इतिहास है। इसलिए लोग हर साल दूर-दराज से लखनऊ जैसे शहर की संस्कृति को निहारने और कई नवाबी खानपान का लुत्फ उठाने आते हैं।
जब भी हम लखनऊ शहर में शिरकत करते हैं, तो एक कहावत यकीनन हमें जरूर सुनने को मिलती है 'मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं।' मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जिसे 'तहजीब का शहर' या 'नवाबों के शहर' कहा जाता है.....उसके नाम का क्या अर्थ है या इसका इतिहास रहा है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं.....लखनऊ शहर से जुड़े रोचक तथ्य।
लखनऊ का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है क्योंकि इसके निर्माण में अवध के कई नवाबों का हाथ रहा है जैसे- सआदत अली खान, सफदर जंग,शुजा-उद-दौला, आसफुद्दौला, वज़ीर अली, सआदत अली खान, ग्गज़िउद्दीन हैदर, नासिरुद्दीन हैदर, मुहम्मद अली शाह, वाजिद अली शाह आदि। इतिहास में उल्लेख मिलता है कि लखनऊ के स्वरूप की स्थापना नवाब आसफउद्दौला ने 1775 में की थी।
उस वक्त लखनऊ का नाम अवध हुआ करता था और यह शासकों की राजधानी हुआ करता था। राजधानी के दौरान यह काफी फेमस हुआ और 1850 में लखनऊ के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह थे। इसके बाद, अवध पर ब्रिटिश साम्राज्य का शासन शुरू हो गया।
इसे ज़रूर पढ़ें-लखनऊ शहर के नवाबों के बारे में कितना जानते हैं आप?
अवध का नाम लखनऊ कैसे पड़ा..इसके लेकर काफी विवाद है। कई इतिहासकारों का मानना है कि लखनऊ को प्राचीन काल में लक्ष्मणपुर और लखनपुर के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि अयोध्या के राम ने लक्ष्मण को लखनऊ भेंट किया था। (लखनऊ में मौजूद हैं एक जैसे 2 मकबरे)
वहीं, लखनऊ का नाम 'लाखन अहीर' नामक व्यक्ति से प्रभावित होकर रखा गया है। कहा जाता है कि राजा लाखन की पत्नी का नाम लखनावती था और राजा ने अपनी पत्नी के लिए किला लाखन का निर्माण भी करवाया गया था। इसलिए कुछ दिनों तक लखनऊ का नाम भी लखनावती चलता था। राजा लाखन ने लखनावती वाटिका का निर्माण कराया था।
यकीनन आपके अपने बड़ों से सुना होगा कि लखनऊ नवाबों का शहर है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इस शहर को 'नवाबों के शहर' के नाम से जाना जाता है? क्योंकि इस शहर का इतिहास ही इसे अन्य शहर से अलग और खास बनाता है। (शाहजहां बेगम के बारे जानें)
यहां का रहन-सहन, खान-पान, भाषा, इमारतें पहनावे आदि में राजसी जीवन की झलक दिखाई देती है। क्योंकि इस शहर पर कई अरसों तक नवाबों का शासन रहा है और कहा जाता है कि इस शहर के स्वरूप की स्थापना नवाब आसफ़ुद्दौला ने की थी।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानिए सुल्तान जहां बेगम के बारे में जिन्होंने भोपाल पर किया था राज
हमारे लिए दिलचस्प बात यह है कि नवाबों का शहर सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि दुनिया भर में इसके लगभग 9 हमनाम हैं। कहा जाता है कि यह शहर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में स्थित हैं। कहा जाता है कि यह शहर दुनिया के सभी महाद्वीपों के आधे से अधिक हिस्से को कवर करते हैं। जब भी आप दुनिया में कोई लखनऊ शहर का नाम आए, तो आप बिल्कुल भी कंफ्यूज न हों।
जितना हमें मालूम था हमने आपको बता दिया है। अगर आपको कोई और जानकारी पता है, तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।