भारत में शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का भाग नहीं होती है बल्कि दो परिवारों के बीच का भी हिस्सा होती है। शादी के लिए घर को लोग तरह-तरह से सजाते हैं और अगर आप कम खर्च में अपने घर को सजाना चाहती हैं, तो आप सिर्फ फूलों की से ही नहीं बल्कि कई चीजों की मदद से अपने घर को सजा सकती हैं।
1)कलरफुल चादरों से करें शादी के घर में सजावट
कलरफुल चादरों का यूज करके आप शादी के घर को बिल्कुल यूनिक लुक दे सकती हैं। पुराने कपड़ों की मदद से आप दरवाजे से लेकर घर की खिड़कियों को भी काफी क्लासी और रॉयल लुक दे सकती हैं। रंग-बिरंगे चादरों को आप अलग-अलग डिजाइन में करके आप घर को सजा सकती हैं। इसमें आपके अधिक पैसे नहीं लगेंगे और घर भी बहुत खूबसूरत दिखेगा। इसके अलावा आप चादरों में लाइट्स लगा सकती हैं। इससे रात में भी घर बहुत सुंदर नजर आएगा।
2)लोकल डेकोरेटिव आइटम्स को यूज करके शादी के घर में सजावट करें
लोकल डेकोरेटिव अगर आप मार्केट से खरीदना चाहें तो खरीद सकती हैं क्योंकि यह आपको सस्ते मिल जाएंगे। इसके अलावा आप कुछ डेकोरेटिव आइटम्स को घर पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ कलरफुल पेपर्स लेने होंगे और फिर उन्हें अलग-अलग डिजाइन में करके फ्लावर पॉट में लगाना होगा। आप फ्लावर पॉट को घर पर ही अलग-अलग लेस की मदद से सजा सकती हैं। इससे यह दिखने में डिफरेंट लगेंगे और लो बजट में आप इनसे घर के किसी भी कोने को सजा पाएंगी।इसे भी पढ़ें: आपका घर बन जाएगा एकदम नया, अगर अपनाएंगी यह टिप्स
3)शादी वाले घर के गार्डन में लगाएं चुनरी का टेंट
आप चुनरी का टेंट बनाकर भी घर के गार्डन को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके अलावा आप घर में बैलून से भी डेकोरेशन कर सकती हैं, जो आपके घर की खूबसूरती में कलर ऐड कर सकते है।
इन तरीकों से आप शादी वाले घर को कम पैसों में खूबसूरत बना सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- wedabout/weddingbazar
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों