ये चार लव लैंग्वेज बनाती हैं रिलेशन को हेल्दी और हैप्पी

लव लैंग्वेज को समझकर उसे अपने रिश्ते में अप्लाई करना उसे और भी ज्यादा हेल्दी व हैप्पी बनाता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे की लव लैग्वेंज को समझते हैं तो इससे इमोशनल कनेक्शन बेहतर होता है।
importance of love languages in marriage

इन लव लैंग्वेज को समझकर, कपल्स वास्तव में अपने आपसी बॉन्ड को और भी ज्यादा मज़बूत कर सकते हैं, वे बेहतर कम्युनिकेशन कर सकते हैं और अपने रिश्ते में ज़्यादा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर एक साथ ज़्यादा खुश रह सकते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उन्हें किस तरह अपनी लव लैंग्वेज को दर्शाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही लव लैंग्वेज के बारे में बता रहे हैं, जो आपके रिलेशन को और भी ज्यादा हेल्दी और हैप्पी बनाती हैं-

शब्दों का इस्तेमाल

आपके कुछ शब्द पार्टनर को बहुत अधिक गहराई से जोड़ते हैं। तारीफ, मौखिक प्रोत्साहन और कुछ प्यारभरे शब्द आपके पार्टनर को ना केवल प्यार महसूस करवाते हैं, बल्कि उन्हें यह लगता है कि आप उनकी जिन्दगी में वैल्यू करते हैं। इतना ही नहीं, दिल से की गई तारीफ पार्टनर का आत्मविश्वास को बढ़ाने और इमोशनल कनेक्शन को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की खूबियों की दिल खोलकर तारीफ करें, आभार व्यक्त करें और उनके साथ प्यार से पेश आएं।

मदद भी है लव लैग्वेंज

आपको शायद पता ना हो, लेकिन अपने पार्टनर की उनके काम में मदद करना भी एक लव लैंग्वेज है। जब आप उनके साथ मिलकर काम निपटाते हैं या घर के कामों में मदद करते हैं तो यह प्यार के साथ-साथ केयर और सपोर्ट को दिखाता है। जो लोग इस लव लैंग्वेज को अपने रिलेशन में महत्व देते हैं, उनके लिए काम शब्दों से ज़्यादा अधिक प्रभावशाली होती है। इससे रिश्ते में आपसी सम्मान भी बढ़ता है।

क्वालिटी टाइम को दें महत्व

यह काफी हद तक संभव है कि अपने काम में बिजी होने की वजह से आप पार्टनर को बहुत अधिक टाइम ना दे पाते हों। लेकिन आप क्वालिटी टाइम देकर अपना प्यार उन्हें दर्शा सकते हैं। यह एक तरह की लव लैंग्वेज है, जो कपल्स के बीच इमोशनल इंटीमेसी को और भी ज्यादा मजबूत करती है। इससे दोनों पार्टनर डीप कम्युनिकेशन कर सकते हैं और अपने एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं और इससे रिश्ता मजबूतर होता है। आप अपने पार्टनर के साथ वॉक पर जाने से लेकर डेट नाइट की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि, उस समय यह सुनिश्चित करें कि आपका ध्यान काम, फोन या अन्य चीजों में ना हो और आप अपना पूरा समय सिर्फ और सिर्फ पार्टनर को ही दें।

फिजिकल टच से जताएं अपना प्यार

अगर आप बिना बोले पार्टनर के प्रति अपना प्यार जाहिर करना चाहते हैं तो ऐसे में फिजिकल टच का सहारा लिया जा सकता है। यह एक ऐसी लव लैंग्वेज है, जो बेहद ही गहराई के साथ आपको अपने पार्टनर के साथ जोड़ती है। आप अपने पार्टनर को गले लगाना, चूमना या हाथ पकड़ना जैसे फिजिकल टच से अपना प्यार जता सकते हैं। दरअसल, फिजिकल टच से ऑक्सीटोसिन नामक बॉन्डिंग हार्मोन निकलता है, जो प्यार और सिक्योरिटी की फीलिंग को और भी ज्यादा मजबूत करता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP