कई ऐसी नौकरियां हैं जिन्हें करने का सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आपको घूमना पसंद है, तो आप अच्छे पैसे कमाने के साथ-साथ अलग-अलग देशों में घूमने के लिए भी जा सकती हैं। चलिए जानते हैं कि वह कौन-कौन सी जॉब हैं, जिनमें आप अपना करियर बना सकती हैं।
1)फ्लाइट अटेंडेंट
दुनिया भर में एविएशन इंडस्ट्री में फ्लाइट अटेंडेंटको बड़ी संख्या में हायर किया जा रहा है। आपको बता दें कि फ्लाइट अटेंडेंट किसी फ्लाइट के केबिन क्रू का मेंबर होता है, जो यात्रा के दौरान यात्रियों की सेफ्टी और कंफर्ट सुनिश्चित करनी होती है। फ्लाइट अटेंडेंट प्री-फ्लाइट, इन-फ्लाइट और पोस्ट-फ्लाइट एक्टिविटीज करती हैं। अगर आप फ्लाइट अटेंडेंट बनती हैं, तो आपको नई-नई जगहों को देखने का मौका मिलेगा और इसके लिए आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी।
2)क्रूज मेंबर
क्रूज मेंबर्स उन्हें कहा जाता है जो क्रूज पर अलग-अलग पोजिशन पर काम करते हैं। जैसे कैप्टन, बारटेंडर और क्रूज डॉक्टर आदि। इन्हें हर हफ्ते अलग-अलग शिफ्ट करनी होती है और पैसेंजर्स का भी ध्यान रखना होता है।अगर आप क्रूज लाइन वर्कर बनेंगी, तो आपको मुफ्त रहने और खाने के साथ अच्छी सैलरी मिलेगी। अगर आप यह जॉब करेंगी, तो आपको नए-नए लोगों से मिलेने का मौका मिलेगा।
3)स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर
आप इस फील्ड में आसानी से करियर बना सकती हैं। स्कूबा ड्राइवर को दुनिया के उन हिस्सों को भी घूमने का मोका मिलता है जिनके बारे में लोगों को बहुत कम पता होता है। अगर आपको घूमने के साथ-साथ स्पोर्ट्स और फन एक्टिविटी का शौक है, तो आप इस फील्ड में अपना करियर बना सकती हैं।(जानिए प्राइमरी स्कूल की टीचर बनने के लिए किन स्किल्स की होती है जरूरत) इसके अलावा आप एथलेटिक रिक्रूटर की जॉब भी कर सकती हैं।
4)ट्रैवल ब्लॉगर
आज के समय कई लोग ब्लॉग बनाते हैं और अच्छे पैसे कमाते हैं। ट्रैवल ब्लॉगर अलग-अलग जगह जाते हैं, वहां घूमते हैं और उसके बारे में लिखते हैं या वीडियो बनाते हैं।(ऑनलाइन जॉब ढूंढ रही हैं तो हो जाएं सावधान) इसमें कुछ जॉब भी करते हैं और कुछ लोग वीडियो शूट करके भी अच्छे पैसे कमा लेते हैं। कई कंपनियां ट्रैवल ब्लॉगर को अच्छी सैलरी पर हायर करती हैं। आप भी इन कंपनियों में अप्लाई करके अच्छे पैसे कमे सकती हैं।
इसे भी पढें- फर्स्ट जॉब ज्वॉइन करने से पहले इन बातों पर भी करें जरा गौर
इन सभी जॉब्स में आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों