Leader of Opposition in Lok Sabha: नेता प्रतिपक्ष की पॉवर से लेकर सैलरी और सुविधाओं तक, जानें सब कुछ

इस आर्टिकल में आपको नेता प्रतिपक्ष के कार्य, उनकी शक्तियां, सैलरी और सुविधाओं आदि सब कुछ के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Lok sabha leader of opposition roles and responsibilities

नई सरकार और सभी मंत्रियों ने अपने मंत्रालय और विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है। सरकार बनने के बाद अब हर किसी को लोकसभा के पहले बैठक का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि देश में 10 साल बाद कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका मिला है। बता दें, कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता में तीसरी बार आने से रोकने में असफल तो रहा है, लेकिन उसने 543 लोकसभा सीटों में से 99 सीटें जीतकर इस बार वापसी जरूर कर ली है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष का क्या काम होता है और उनके पास क्या-क्या शक्तियां होती हैं।

नेता प्रतिपक्ष की शक्तियां क्या हैं?

leader of opposition in lok sabha

लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। उनके पास कई सारी शक्तियां और जिम्मेदारी होती हैं। दरअसल, भारतीय लोकतंत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए विपक्ष के नेता की भूमिका होती है। वे संसद में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना करने और सवाल उठाने के लिए स्वतंत्र होते हैं। इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष प्रमुख विधेयकों और नीतिगत मामलों पर संसद में विपक्ष का दृष्टिकोण रखने का काम करते हैं।

संवैधानिक पदों पर होने वाली नियुक्तियों में भी विपक्ष के नेता की भूमिका मायने रखती है। उदाहरण के तौर पर केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, सूचना आयुक्त, और लोकपाल की नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष की राय ली जाती है। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों की नियुक्ति में भी नेता प्रतिपक्ष का अहम रोल होता है।

इसे भी पढ़ें-जानिए कैसे चुना जाता है लोकसभा स्पीकर और कितना अहम होता है यह पद

नेता प्रतिपक्ष की सुविधाएं और सैलरी

lok sabha election

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद अहम होता है। जानकारी के लिए बता दें नेता प्रतिपक्ष का पद कैबिनेट मिनिस्टर के समान होता है। बात उनकी सैलरी की करें तो नेता प्रतिपक्ष को केंद्रीय मंत्री के समान ही वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। नेता प्रतिपक्ष की मासिक सैलरी 3,30,000 रुपये होती है। इसके साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर के आवास की सुविधा और ड्राइवर सहित कार जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-लोकसभा और राज्यसभा में क्या अंतर होता है? जानिए इसके कार्य और कार्यकाल के बारे में भी सब कुछ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP