भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व गृह मंत्री और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया ऐप एक्स पर शेयर करते हुए दिया।
I am very happy to share that Shri LK Advani Ji will be conferred the Bharat Ratna. I also spoke to him and congratulated him on being conferred this honour. One of the most respected statesmen of our times, his contribution to the development of India is monumental. His is a… pic.twitter.com/Ya78qjJbPK
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2024
कौन हैं भारत रत्न से सम्मानित होने वाले लालकृष्ण आडवाणी:
आडवाणी एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता हैं, जिन्होंने 1998 से 2004 तक भारत के उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष और गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। आडवाणी भारत के 50वें रत्न होंगे। इनकी उम्र 96 साल है। 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में इनका जन्म हुआ, लेकिन 1947 बंटवारे में सरहद से सटे राजस्थान की राजधानी जयपुर आ गए।
आडवाणी को भारतीय राजनीति में उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। वे भाजपा के एक प्रमुख नेता रहे हैं और उन्होंने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आडवाणी राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेता भी माने जाते हैं।
भारत रत्न से सम्मानित होने पर आडवाणी ने क्या कहा
भारत रत्न से सम्मानित होने पर आडवाणी ने कहा कि वे इस सम्मान से अत्यंत विनम्र और सम्मानित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के लोगों और मेरे सहयोगियों के लिए है। आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया वे इस सम्मान से बहुत खुश हैं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया और देश के शुक्रगुजार हैं।
#WATCH संबलपुर, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश ने अपने एक महान सपूत, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है। भारत के उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में और दशकों तक एक निष्ठावान, जागरूक सांसद के रूप में… https://t.co/xVjdAJxhzxpic.twitter.com/94C1AfQioj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा
आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा पर भाजपा नेताओं और समर्थकों ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।
हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान कभी न भूल पाने वाला है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।
"With utmost humility and gratitude, I accept the 'Bharat Ratna' that has been conferred on me today. It is not only an honour for me as a person, but also for the ideals and principles that I have strobe to serve throughout my life to the best of my ability...," Veteran BJP… pic.twitter.com/wTFCvQ6gsd
— ANI (@ANI) February 3, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले हैं।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir History in Hindi: 1528 से 2024 तक की कहानी, इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं राम जन्मभूमि से जुड़े किस्से
वहीं इसी साल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों