गर्मियों का मौसम होता है, तो महिलाएं सिर्फ अपने आउटफिट ही नहीं, बल्कि फुटवियर में भी बदलाव करती हैं। आमतौर पर, यह देखा जाता है कि इस मौसम में महिलाएं फ्लिप फ्लॉप पहनना काफी पसंद करती हैं। यकीनन फ्लिप फ्लॉप पहनना आपको काफी अच्छा लगता हो, लेकिन हर समय फ्लिप फ्लॉप पहनना अच्छा विचार नहीं माना जा सकता है। फ्लिप फ्लॉप को आमतौर पर बीचेस पर पहनना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन आप इसे डेली यूज में हर वक्त पहनने से बचें।
अब आप यह सोच रही होंगी कि फ्लिप फ्लॉप एक कंफर्टेबल फुटवियर है तो गर्मियों में इन्हें हर समय पहनने में क्या समस्या है। दरअसल, ऐसे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं, जिसकी वजह से फ्लिप फ्लॉप को हर वक्त पहनने की सलाह नहीं दी जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में ही बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इन्हें हर समय पहनना छोड़ देंगी-
चोट लगने की अधिक संभावना
फ्लिप फ्लॉप न पहनने का एक सबसे बड़ा कारण यह है कि इससे आपको चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि फ्लिप फ्लॉप में कोई आर्च सपोर्ट नहीं होता है, जिसके कारण आपका पैर अंदर की ओर लुढ़क सकता है। ऐसे में आपको पैरों में दर्द, चोट व सूजन की समस्या हो सकती है। हर वक्त फ्लिप फ्लॉप पहनने वाले लोगों को अक्सर प्लान्टर फ़ेशियाइटिस की शिकायत भी होती है। इस स्थिति में अक्सर व्यक्ति एड़ी के बीच में दर्द होता है। वास्तव में, प्लांटर फ़ेशियाइटिस एक प्रकार का लिगामेंट होता है जो आपकी एड़ी को पैर के सामने वाले हिस्से से जोड़ता है। इसलिए अगर आप फ्लिप फ्लॉप पहन रही हैं तो उसे हर समय पहनने से बचें।
आर्च सपोर्ट की कमी
फ्लिप फ्लॉप पहनने के साथ एक सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इससे आपको सही ढंग से आर्च सपोर्ट नहीं मिल पाता है। जिससे लोगों ना केवल फ्लिप फ्लॉप पहनने पर आपको पैरों में दर्द हो सकता है, बल्कि कई तरह की चोटें भी लग सकती हैं। आर्च सपोर्ट की कमी के चलके आपके पैरों की मांसपेशियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती हैं और पैर की मांसपेशियां आपके पैरों को ठीक से सहारा नहीं दे पाती हैं (पैरों में होता है अक्सर दर्द तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे)। इसलिए कोशिश करें कि आप गर्मी के दिनों में भी ऐसे फुटवियर को पहनें, जो आर्च सपोर्ट प्रदान करती हों।
इसे भी पढ़ें :फुटवियर खरीदते समय हम सभी करते हैं यह गलतियां, जानिए
पैरों में थकान होना
यह माना जाता है कि जब महिलाएं हील्स पहनती हैं तो अंततः उनके पैर थक जाते हैं और उसमें दर्द होता है। लेकिन अगर आपको हर समय फ्लिप फ्लॉप पहनने की आदत है तो भी आप हर समय पैरों में दर्द अवश्य महसूस करती होंगी और आपको अपने पैर हमेशा थके हुए लगेंगे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आपके पैरों की मसल्स को आपके पैरो को सपोर्ट करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। फ्लिप फ्लॉप बेहद ही आसानी से फिसल जाते हैं और ऐसे में आपके पैरों को अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिससे पैरों में दर्द व थकान होती है।(पूरे दिन हाई हील्स पहनकर रखने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स)
इसे भी पढ़ें :मानसून में पहनें ऐसे फुटवियर, चुनते हुए रखें इन चीजों का ध्यान
सनबर्न और छालों की समस्या
फ्लिप फ्लॉप को हर समय पहनने का एक और नुकसान यह है कि आपको अपने पैरों में सनबर्न और छालों की समस्या हो सकती है। चूंकि आपके पैर का काफी सारा हिस्सा ओपन है और इसलिए जब आप फ्लिप फ्लॉप पहनती हैं तो आप पैरों पर दर्दनाक सनबर्न हो सकता है (सनबर्न को कम करने के लिए ये 5 प्राकृतिक नुस्खे अपनाएं)। खासकर अगर आप अपने पैरों के एरिया पर सनस्क्रीन नहीं लगाती हैं तो यह समस्या और भी बढ़ सकती है। साथ ही, फ्लिप फ्लॉप पहनने से पैर की उंगलियों के बीच में छाले या फफोले भी हो सकते हैं। यह यकीनन आपके पैरों को काफी परेशान करेंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों