Shaving Cream Hacks: नेल पेंट हटाने से लेकर घर की सफाई तक, शेविंग क्रीम के ऐसे गजब के इस्तेमाल नहीं जानते होंगे आप

Shaving Cream Hacks: अक्सर घरों में शेविंग क्रीम का इस्तेमाल जेंट्स दाढ़ी बनाने के लिए करते हैं, लेकिन आज हम आपको शेविंग क्रीम के अन्य फायदे बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर की कई चीजों को साफ कर सकती हैं।
shaving cream for home cleaning

Shaving Cream Hacks: घरों में शेविंग क्रीम का इस्तेमाल अक्सर जेंट्स दाढ़ी मूंछे बनाने में ही इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर इसका यूज मेन्स ग्रूमिंग में ही होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं। इस शेविंग क्रीम का हम और भी कई तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं। यह गद्दों की सफाई, दाग-धब्बों से लेकर हाथों का नेल पेंट तक में मदद करती हैं। यदि आप भी शेविंग क्रीम के अन्य यूज जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा।

शेविंग क्रीम का ऐसे करें इस्तेमाल

shaving cream

आइए जान लेते हैं आप अपने हसबैंड की शेविंग क्रीम और किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। इन हैक्स को सुनकर आप भी चौंक जाएंगी। आप भी इनको एक बार जरूर आजमा कर देखें।

नेल पेंट हटाने में

nail paint

अक्सर हम लोग नेल पॉलिशको हटाने के लिए रिमूवर की मदद लेते हैं। लेकिन, आज हम आपको शेविंग क्रीम की मदद से नेल पेंट हटाने की ट्रिक बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको नेल पेंट पर शेविंग क्रीम लगानी है और इसको करीब 4-5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसको किसी भी कपड़े की मदद से हटा दें और हाथों को पानी से धुल लें। आपकी नेल पेंट बहुत हद तक हट जाएगी।

गद्दों की सफाई

matress

घर के गद्दों पर अक्सर बच्चे या बड़े किसी न किसी चीज के दाग लगा देते हैं। जिनको साफ करना कभी-कभी नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में आप शेविंग क्रीम को गद्दों की साफ-सफाई करने में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको फोम वाली शेविंग क्रीम लेकर उसको मेट्रिस पर डालना है। कुछ देर बा डी कॉटन कपड़े से रगड़ कर पोंछ दें। दाग एकदम गायब हो जाएगा।

वाश बेसिन की सफाई

wash basin

अब आप वाश बेसिन की सफाई शेविंग क्रीम से करें। इसके लिए आपको किसी ब्रश में शेविंग क्रीम या फोम लेना है। अब इसको वाश बेसिन के चारों तरफ हल्का पानी डालते हुए रगड़ते जाना है। पूरी तरह झाग बन जाने के बाद नल खोलकर इसको पानी से धुल दें। आपका वाश वेसिन चमक उठेगा।

ये भी पढ़ें : वॉश बेसिन के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

माइक्रोवेव, फ्रिज पर लगे दाग हटाएं

microwave

अक्सर घरों में माइक्रोवेव में कुछ बनाते या खाना गर्म करते हुए या फ्रीज पर खाने-पीने की चीजों के दाग लग जाते हैं। इनको भी आप शेविंग क्रीम की मदद से चकाचक कर सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है शेविंग क्रीम लेकर दागों पर लगानी है। इसको करीब 4-5 मिनट के लिए लगा छोड़ देना है। अब किसी भी मुलायम कपड़े की मदद से इसको साफ कर दें। दाग एकदम साफ हो जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP