Tiger Facts: रॉयल बंगाल टाइगर या बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। उन्हें यह समान उनकी ताकत को देखते हुए दिया गया है। उसकी एक दहाड़ से पूरे जंगल को थर्रा सकती है। इनकी प्रजाती इतनी ताकतवर होती है कि यह अकेले पूरे जंगल के जानवरों से मुकाबला कर सकते हैं। ऐसे मे अब आपको उनकी ताकत का अनुमान लग गया होगा। खैस आज के इस आर्टिकल में हम आपको बंगाल टाइगर से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
बंगाल टाइगर कहां पाए जाते है? (Where Are Bengal Tigers Found)
बंगाल टाइगर की प्रजाति भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार और दक्षिण तिब्बत के तराई वाले जंगलों में पाई जाती है। वहीं अगर भारत की बात करें तो यह बंगाल का सुंदरबन जंगल ज्यादा पाए जाते है। हालांकि कटते जंगल और बढ़ते शिकार की वजह से यह खतरे में है।
टाइगर को बंगाल टाइगर क्यों कहा जाता है? (How Was The Bengal Tiger So Named)
कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के समय सुन्दरवन में ब्रिटिश शाही के परिवार वालों ने एक बंगाल टाइगर का शिकार किया था। उसी समय से इन सभी बाघों को रॉयल बंगाल टाइगर कहा जाने लगा। उसके बाद से ही इन्हे सभी बंगाल टाइगर या रॉयल बंगाल टाइगर कहते हैं।
बंगाल टाइगर की दहाड़ क्यों है मशहूर? (Why Bengal Tiger Is So Famous)
बंगाल टाइगर की दहाड़ सुनकर आप भी हैरान हो सकते है। उनकी एक दहाड़ करीब 4 किलोमीटर तक गूंजती है। यही कारण है कि इन्हें जंगलों का राजा कहा जाता है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड एंड ग्लोबल टाइगर फोरम के मुताबिक, दुनिया के करीब 70 फीसदी बाघ भारत में ही रहते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- भारत में पाए जाते हैं यह 5 टाइप के बंगाल टाइगर, आपने कौन सा है देखा
भारत में कितने तरह के हैं बंगाल टाइगर? (How Many Bengal Tigers Are There In India)
अगर भारत में पाए जाने वाले बंगाल टाइगर की बात हो तो यहां पर पांच प्रकार के बाघ पाए जाते हैं।
- व्हाइट टाइगर
- गोल्डन बंगाल टाइगर
- ब्लैक बंगाल टाइगर
- स्नो टाइगर
- दलदली बाघ
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों