महिलाएं अपने लुक को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बनाने के लिए एसेसरीज को कैरी करती हैं। इतना ही नहीं, वह अपने आउटफिट और लुक के अनुसार कई अलग-अलग तरह की एसेसरीज को पहनती हैं। जिसके कारण वह उनके पास ज्वैलरी का एक बिग कलेक्शन होता है। हालांकि, अगर ज्वैलरी को सही तरह से आर्गेनाइज ना किया जाए तो ना केवल वह टूट जाती है, बल्कि फेडेड भी हो जाती है, जिसके कारण फिर उसे पहनने का मन ही नहीं करता। जिससे आपको बार-बार न्यू ज्वैलरी खरीदनी पड़ती है, जिसमें काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं।
अमूमन महिलाएं अपनी ज्वैलरी को आर्गेनाइज करने के लिए बाजार में मिलने वाले ज्वैलरी आर्गेनाइजर को खरीदती हैं और उसे इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो घर पर कुछ बेकार पड़ी चीजों की मदद से भी एक ज्वैलरी आर्गेनाइजर बना सकती हैं। इसके जरिए आप ना केवल पैसों की बचत कर सकती हैं, बल्कि पुरानी व बेकार चीजों का एक बेहतरीन इस्तेमाल कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इस तरह आप अपनी क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा दे सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर में मौजूद कुछ पुरानी चीजों की मदद से ज्वैलरी आर्गेनाइजर बनाने के कुछ आईडियाज आपके साथ शेयर कर रहे हैं-
अगर आपके घर में फर्नीचर पुराना हो गया है या फिर वह टूट गया है तो ऐसे में आप उसे बतौर ज्वैलरी आर्गेनाइजर इस्तेमाल करें। आपको बस इतना करना है कि आप पुराने फर्नीचर को काटकर एक प्लेन टुकड़ा ले लें। अब आप ड्रिल मशीन की मदद से टुकड़े के अलग-अलग कोनों में छेद कर लें। इसके बाद आप वहां हुक्स को फिक्स कर लें। इसके बाद आप इस टुकड़े को हैंग करें। अब आप इसे बतौर ज्वैलरी आर्गेनाइजर इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने पेंडेंट आदि आसानी से टांग सकती हैं। आप चाहें तो दो हुक्स के बीच एक वायर भी लगा सकती हैं और उसमें ईयररिंग्स को हैंग करें।
अगर आपके पास पुराना तौलिया है तो आप उससे भी एक खूबसूरत ईयररिंग्स होल्डर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक पुराना बॉक्स लें और उसके नाप से तौलिए को काट लें। इसके बाद, आप इसी तरह तौलिए के अलग-अलग हिस्से कर लें। अब आप इन तौलियों को रोल करें और बॉक्स में रखें। उसके बाद, आप एक पेपर की मदद से तौलिए को कवर करें। अब आपका ईयररिंग व रिंग होल्डर तैयार है। आप इसमें अपनी ज्वैलरी को रस सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बच्चों के लिए घर पर ही बेकार पड़ी चीजों से इस तरह बनाएं टॉयज
अगर आपको तरह-तरह के पेंडेट पहनना पसंद है और आपके पास पेंडेंट व नेकपीस का एक बिग कलेक्शन है तो ऐसे में आप पुराने हैंगर की मदद से एक ज्वैलरी आर्गेनाइजर बनाएं। इसके लिए आप वुडन हैंगर लें और उसका निचला हिस्सा हटा दें। इसके बाद आप हैंगर में हुक्स फिक्सकरें। अब आप इन हुक्स पर बहुत सारे नेकपीस आसानी से हैंग कर सकती हैं।
आईसक्रीम खाने के बाद हम उसकी स्टिक को यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो उस बेकार आईसक्रीम स्टिक को भी काम में ला सकती हैं। इसके लिए आप पहले तीन आईसक्रीम स्टिक लें और उससे एक त्रिकोण बना लें। इसी तरह आप दोबारा तीन स्टिक लेकर एक त्रिकोण बनाएं। अब आप इन दोनों त्रिकोण को थोड़ी दूरी पर रखें। इसके बाद आप एक आईसक्रीम स्टिक लेकर दोनों को चिपकाएं। अब थोड़ी-थोड़ी दूरी पर आईसक्रीम स्टिक को चिपकाएं। यह एक ईयररिंग होल्डर स्टैंड बन जाएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-Easy Tips: टेबल लैंप की सफाई के लिए अपनाएं ये तरीका
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and i.pinimg.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।