जानें बेस्ट बिफोर और यूज बाय डेट के बीच क्या होता है अंतर ?

मार्केट में मिलने वाले हर प्रोडक्ट पर आपको बेस्ट बिफोर और यूज बाय डेट तो जरुर लिखा देखा होगा, लेकिन क्या आप इन दोनों के बीच के अंतर को जानते हैं ? अगर नही तो आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
imageknow difference between best before and use by date

मार्केट में मिलने वाले हर फूड पैकेट, मसाले, लिक्विड चीजों, आदि पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट के अलावा बेस्ट बिफोर और यूज बाय डेट भी लिखा होता है। क्या कभी आपने इस पर गौर किया है या फिर सोचा है कि आखिर इन चीजों का मतलब क्या होता है। अमूमन कोई भी इनपर कभी कोई ध्यान नहीं देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं। किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले इन दोनों चीजों को देखना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा यह हमारे स्वास्थ्य को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचा सकती हैं।

यदि आप आज तक इनके बारे में नहीं जानते थे, तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगे। अक्सर लोग इन दोनों चीजों को एक ही जैसा समझने की गलती कर देते हैं। जबकि ऐसा सोचना एकदम गलत है। यदि हमें इनके बारे में जानकारी नहीं होगी तो इससे हमारी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इनके बारे में।

बेस्ट बिफोर (Best Before) क्या होता है ?

best before

अक्सर किसी भी पैकेज्डफूड पैकेट पर आपने बेस्ट बिफोर जरूर लिखा देखा होगा। अधिकतर लोग इसके आगे लिखी डेट को यह समझ बैठते हैं कि इस तारीख के बाद यह प्रोडक्ट बेकार हो जाएगा। जबकि ऐसा एकदम गलत है। इस बेस्ट बिफोर का मतलब होता है कि इस डेट के बाद पैकेट में रखे खाद्य पदार्थ के स्वाद और स्मेल में फर्क आ सकता है। यानि बेस्ट बिफोर डेट के बाद भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके स्वास्थ्य को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। ऐसे में अब से आप बेस्ट बिफोर डेट देखने के बाद कुछ भी चीज को फेंके नहीं।

ये भी पढ़ें:जानिए अल्फाबेटिक ऑर्डर में क्यों नहीं होते की-बोर्ड के लेटर्स

यूज बाय डेट (use by date) क्या होता है ?

use by date

किसी भी पैकेट पर लिखा हुआ यूज बाय डेट यह इंडिकेट करता है, कि पैकेट में रखा हुआ फूड उसपर लिखी हुई तारीख तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद वह खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं है। यूज बाय डेट अधिकतर जल्दी खराब होने वाले चीजें जैसे - मीट और डेयरीप्रोडक्ट, रेडी टू ईट चीजें, ब्रेड जैसी चीजों पर लिखा होता है। यदि आप उसपर लिखी हुई डेट के बाद उस चीज का इस्तेमाल करती हैं, तो वो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। खाने के पैकेट के अलावा मेकअप प्रोडक्ट्स पर भी यह लिखा होता है।

ये भी पढ़ें:फ़ूड पैकेजिंग में रेड, ग्रीन,ब्लू और येलो निशान का क्या है मतलब, आप भी जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/meta ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP