herzindagi
food packaging meaning red green

फ़ूड पैकेजिंग में रेड, ग्रीन,ब्लू और येलो निशान का क्या है मतलब, आप भी जानें

अगर आपके दिमाग में भी ऐसे प्रश्न हैं कि फ़ूड पैकेजिंग में रेड, ग्रीन,ब्लू और येलो निशान क्यों होते हैं, तो आप यहां से जानकारी लें।
Editorial
Updated:- 2022-03-23, 13:27 IST

आपने अक्सर फ़ूड पैकेजिंग पर कुछ अलग-अलग कलर के डॉट्स यानी निशान देखे होंगे। कभी किसी बॉक्स में रेड डॉट दिखाई देता है, तो कुछ में ग्रीन निशान होता है। वहीं कुछ ऐसे फ़ूड पैकेट्स भी हैं जिनमें ब्लू डॉट दिखाई देता है। दरअसल ये पैकेजिंग को खूबसूरत बनाने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि इन सभी निशानों का एक ख़ास मतलब होता है।

हम जब भी कोई पैक्ड फ़ूड खरीदते हैं तब उसे बहुत ही ध्यान से देखते हैं जिससे ये पता लगाया जा सके कि ये फ्रेश है भी या नहीं। लेकिन अगर आप उनमें लगे निशानों के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं इसके सही मतलब के बारे में जिससे आपको अपनी पसंद का फ़ूड खरीदने में कोई परेशानी न हो।

फ़ूड पैकेजिंग में ग्रीन निशान का मतलब

green in veg

बाजार से खाने की चीजें खरीदते समय शाकाहारी यानी कि वेजीटेरियन लोगों को अक्सर ये शंका होती है कि कहीं इसमें कोई नॉन विज न मिला हुआ हो। इसलिए कई बार वेजीटेरियन लोग बाहर खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की बजाय फ़ूड पैकेजिंग में दिए गए डॉट को देखना है। दरअसल यदि फ़ूड पैकेजिंग में ग्रीन डॉट यानी कि हरा निशान हो तो यह खाना पूरी तरह से शाकाहारी है। आप इस भोजन को आसानी से अपने लिए चुन सकते हैं क्योंकि इसमें किसी तरह को कोई मिलावट ही नहीं होती है। आपको डॉट का हरा निशान एक चौकोर आकृति के अंदर नजर आएगा।

इसे जरूर पढ़ें: Kitchen Tips: फ़ूड स्टोरेज कंटेनर सेलेक्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

फ़ूड पैकेजिंग में लाल निशान का मतलब

non veg packaging

अगर आप नॉन वेज खाने के शौक़ीन हैं तो बाजार से कोई भी सामान खरीदते समय इसकी पैकेजिंग में लगे रेड निशान पर जरूर ध्यान दें। किसी भी फ़ूड में यदि थोड़ा सा भी नॉन-वेज तत्व मौजूद होता है तो वो भोजन मांसाहरी की सूची में आता है। पैकेट पर मौजूद लाल निशान वेजीटेरियन हरे निशान की ही तरह चौकोर आकृति में नजर आएगा। लेकिन इसका रंग रेड होगा, जिसका मतलब है खाना मांसाहारी है या इसे बनाने के लिए मांसाहारी उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है।

फ़ूड पैकेजिंग में येलो निशान का मतलब

food packaging egg

अगर आप शाकाहारी भोजन करती हैं लेकिन आपको अंडे से परहेज नहीं है तो आप फ़ूड पैकेजिंग में येलो निशान पर थोड़ा गौर जरूर करें। दरअसल फ़ूड पैकेजिंग में मौजूद येलो डॉट इस बात का संकेत होता है कि उस फ़ूड में अंडे (जानें अंडा उबालने में कितना समय लगता है) की मिलावट है यानी कि वो फ़ूड एगीटेरियन है। किसी भी फ़ूड पैकेजिंग में येलो डॉट भी रेड और ग्रीन डॉट की ही तरह एक येलो स्क्वायर के अंदर मौजूद होता है।

फ़ूड पैकेजिंग में ब्लू निशान का मतलब

आपने कुछ फ़ूड पैकेजिंग के ऊपर ब्लू निशान भी जरूर देखा होगा और आप सोच में पद गए होंगे कि आखिर ये ब्लू डॉट क्या बता सकता है। तो हम आपको इसका भी मतलब बताते हैं। दरअसल ये ब्लू डॉट वेज, नॉन वेज या फिर एग को नहीं बल्कि इस बात को दिखाता है कि ये फ़ूड लो शुगर फ़ूड है और आप यदि डायबिटिक हैं तो आप इस फ़ूड को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:सैंडविच से लेकर ग्रेवी वाली सब्जी को पैक करने के लिए इन फूड पैकिंग हैक्स की लें मदद

क्या होता है वीगन फ़ूड पैकेजिंग का निशान

आपमें से ज्यादातर लोग वेज और नॉन वेज की पहचान कर लेते हैं लेकिन वीगन फ़ूड के बारे में नहीं समझ पाते हैं। तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप नॉन वेजिटेरियन (वेजिटेरियन डाइट से जुड़े मिथ्स )और वीगन फ़ूड के बीच अंतर को समझेंगे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ग्रीन बॉक्स के अंदर हरे रंग का बड़ा सा वी का लोगो लगा होता है जबकि नीचे की तरफ कैपिटल लेटर में VEGAN लिखा होता है।

तो अब आप भी समझ गए होंगे कि फ़ूड पैकेजिंग में रेड, ग्रीन और येलो निशान का मतलब क्या है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।