हम सभी का सपना होता है कि हमारा एक घर हो। जहां पर हमारी जरूरतों की हर सुविधा हमें मिल सके। आम आदमी पूरा जीवन ऐसे ही घर की तलाश में लगा देता है, तब जाकर कहीं एक घर तैयार कर पाता है, पक्की ईंटों का आम सा घर उसके लिए बहुत खास होता है।
पर आपको जानकर हैरानी होगी की भारत में कुछ घर ऐसे भी हैं, जो खुद में बहुत यूनिक हैं। धीरे-धीरे देश में डेवलपमेंट होने के साथ-साथ आर्किटेक्ट में भी अनोखापन देखने को मिल रहा है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के ऐसे ही यूनिक घरों के बारे में बताएंगे जो अपनी अलग लोकेशन और डिजाइन की वजह से देश के सबसे अलग घरों की लिस्ट में शामिल हैं।
Lattice House, जम्मू -
जम्मू में बना यह हाउस देश के यूनिक घरों में से एक है। इस घर को समीप पडोदरा ने डिजाइन किया है। इस घर की खासियत यह है कि इसे टिंबर की लकड़ी के साथ बनाया गया है। जिसमें सभी लकड़ियां वर्टिकल शेप में लगी हुई हैं। इसका हर एक फ्लोर देखने में किसी लकड़ी के डब्बे जैसा लगता है। घर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि घर में रौशनी बड़े आराम से आ सके।आर्किटेक्ट समीप पडोदरा देशभर में अपनी क्राफ्ट बेस्ड डिजाइन के लिए जाने जाते है। इसके अलावा भी समीप कई घर और मंदिर भी डिजाइन कर चुके हैं।
wooden house, हिमाचल प्रदेश -
पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर लकड़ी के घर हुआ करते हैं। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर बना यह वुडन हाउस काफी अनोखा है। इस घर को नैनीताल के सतखोल गांव में बनाया गया है। यहां से पहाड़ों का नजारा देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।
भारत की सबसे फेमस टूरिस्ट साइट होने के कारण लोगों का ध्यान इस घर पर अक्सर जाया करता है। इस घर को मात्रा आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है। पहाड़ों पर बने इस लकड़ी के घर में आपको हर सुविधा मिलती है, यह अंदर से किसी आलीशान वूडन बंगलो के जैसा दिखता है।
यह सी लेवल के लगभग 2000 मीटर ऊंचाई पर बना हुआ है। लकड़ी से बने इस घर में आपको सारी सुविधाएं मिल जाएंगी, दिन हो या रात इस घर से एक खूबसूरत नजारा आपको हमेशा देखने को मिलता है।
Khopoli house of liquid,महाराष्ट्र -
खोपोली डिस्ट्रिक्ट में बना यह घर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। गर्मियों के समय इस जगह पर बहुत ज्यादा उमस रहती है वहीं मार्च अप्रैल के समय में यहां का मौसम बहुत सुहाना हो जाता है।
यह घर महाराष्ट्र की पहाड़ियों के बीच बना हुआ है। इस घर को पत्थरों से बनाया गया है, जो कि गर्मी के समय में घर के तापमान को ठंडा रखता है।
घर के मालिक गौरव और नेहा सेठी नाम के दो लोग हैं और इस घर को संजीव पंजाबी और संगीता मर्चेंट ने डिजाइन किया है।
इसे भी पढें -Cleaning Tips: नॉन स्टिक कुकर को कैसे साफ करें
Riparian House, मुंबई -
यह घर मुंबई के खरजत के पास बना हुआ है। जो कि 330 मीटर में फैला हुआ है। इस जगह से इरशगढ़ हिल का नजारा देखने को मिलता है। Riparian House को BRIO आर्किटेक्चर ने डिजाइन किया है। लोकेशन पर शाम का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। इस घर के बेडरूम से पास में बहती नदी की सीनिक ब्यूटी देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें-आपकी ये खराब आदतें मार्बल फ्लोर को पहुंचा सकती हैं नुकसान
The Mango house, मुंबई-
मुंबई में आपको ज्यादा डिजाइनर घर देखने को मिल जाते हैं। मुंबई के अलीबाग में बना मैंगो हाउस भी देश के यूनीक घरों में से एक है। यह घर तीन तरफ से पेड़ों से घिरा हुआ है, जो इसे देखने में और भी अलग बनाता है। घर को आम घरों की तरह ही ब्रिक, स्टोन और लकड़ी की मदद से बनाया गया है। इस घर को PKA Studio के द्वारा डिजाइन किया गया है।
तो यह थे भारत के सबसे खूबसूरत और यूनिक घर, जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है। क्योंकि ये घर बड़ी डिजाइनर कंपनियों ने डिजाइन किए हैं। आप इससे इंस्पायर होकर अपने घर को भी खूबसूरत लुक दे सकते हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image credit - de zeen and google searches
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों