होम मेकर बनने से पहले बनें सेल्फ मेकर, इस तरह दें खुद पर ध्यान

एक होममेकर के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह सबसे पहले खुद पर पर्याप्त ध्यान दें।

 
Self Care Tips For Homemaker

एक हाउसवाइफ या यूं कहें एक होममेकर जिस चीज पर सबसे कम ध्यान देती है, वह है खुद पर। एक स्त्री, जो एक होममेकर भी है, घर के हर सदस्य की खुशी और जरूरतों का ध्यान रखने में इस कदर व्यस्त हो जाती है कि उनका खुद पर ध्यान ही नहीं जाता। ऐसे में लगातार खुद की अनदेखी उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करती है। इसलिए तो यह कहा जाता है कि एक स्त्री के लिए होममेकर बनने से पहले जरूरी है सेल्फ मेकर बनना। क्योंकि, अगर आप खुद की खुशी का ध्यान नहीं रख पाएंगी तो ऐसे में घर के अन्य सदस्यों को खुश रखना भी इतना आसान नहीं होगा।

हो सकता है कि आप खुद पर ध्यान देने को बहुत अधिक अहमियत ना देती हों, लेकिन वास्तव में यह भी उतना ही जरूरी है और इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटे-छोटे कदम और आप खुद को बेहद आसानी से पैम्पर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक अच्छी होममेकर के साथ-साथ उतनी ही बेहतरीन सेल्फमेकर बनाने में भी मदद करेंगे-

खुद को करें तैयार

women Self Care Tips

आमतौर पर, होममेकर का घर से बाहर निकलना कम ही होता है और इसलिए वह रेडी होने पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन हर सुबह नहाने के बाद आपको कुछ वक्त शीशे के आगे अवश्य बिताना चाहिए। भले ही आपको बाहर नहीं जाना है और इसलिए हैवी मेकअप करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन फिर भी मिनिमल मेकअप अवश्य करें। यह ना केवल आपको अधिक प्रेजेंटेबल बनाता है, बल्कि फील गुड भी करवाता है।

बासी खाने को कहें नो

यह आदत अधिकतर महिलाओं में देखी जाती है। जब घर में खाना बच जाता है तो महिलाएं उसे बर्बाद होने से बचाने के चक्कर में खा लेती है। लेकिन बासी खाना खाने के लिए आपका पेट कोई डस्टबिन नहीं है। इसलिए, जो खाना आप घर के अन्य सदस्यों को नहीं दे सकती हैं, उसे खुद भी ना खाएं। हमेशा बैलेंस्ड डाइट ही लें और समय पर ही भोजन करें। साथ ही खाना खाते समय अपने कैलोरी काउंट पर भी ध्यान दें।

इसे जरूर पढ़ें-अगर एक्सरसाइज करने में आता है आलस तो इन 5 तरीकों से दिन भर रहें एक्टिव

रहें फिजिकली एक्टिव

Self Care women Tips

होममेकर वुमन को दिन की शुरूआत से लेकर अंत तक, काम में जुटे रहना होता है। यह एक ऐसी जॉब है, जिसमें काम के घंटों का कोई निश्चित समय नहीं होता है। लेकिन इस चक्कर में खुद की सेहत को अनदेखा ना करें। दिन का कुछ वक्त खुद को फिजिकली एक्टिव रखने के लिए बिताएं। इसके लिए, आप घर पर ही एक्सरसाइज कर सकती हैं या फिर साइकिलिंग आदि कर सकती हैं। यूं तो घर का काम करते हुए भी आप काफी हद तक कैलोरी बर्न कर लेती हैं।

करें साप्ताहिक केयर

women Self Care

जिस तरह आप सप्ताह में एक बार घर की डीप क्लीनिंग करती हैं या फिर घर की चीजों को अरेंज करती हैं। ठीक उसी तरह, खुद की भी वीकली केयर करनी बेहद जरूरी है। भले ही आपको अपने काम से एक दिन भी छुट्टी नहीं मिलती है, लेकिन फिर भी आप एक दिन ऐसा अवश्य सुनिश्चित करें, जिसमें आप खुद को पैम्पर करें। मेनीक्योर, पेडीक्योर से लेकर हेयर मास्क व फेस मास्कआदि लगाएं और खुद को रिलैक्स करें।

इसे जरूर पढ़ें-इन चीज़ों के Collection की आदत आपके बच्चे के लिए हो सकती है फायदेमंद

भूल ना जाएं हॉबीज

अमूमन आपने देखा होगा कि शादी के बाद महिलाओं की वह सभी चीजें पीछे छूट जाती हैं, जो उन्हें बचपन में बेहद पसंद थीं। यह सभी चीजें आपको हैप्पी रखने में मदद करती हैं। हो सकता है कि अब घर संभालने की जिम्मेदारी के चलते आप इन हॉबीज पर ध्यान ना देती हों (जॉब नहीं करना चाहतीं तो अपनी हॉबीज की मदद से ही कमाएं पैसा)। लेकिन फिर भी आप कम से कम 15-30 मिनट हर दिन अपनी हॉबी को अवश्य दें। आप चाहें इसे अपने करियर में तब्दील करें या ना करें, लेकिन दिन का कुछ वक्त अपनी हॉबीज को देने से आपको खुद में खुद को जिंदा रखने का मौका मिलता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP