घर पर गार्डनिंग करने का एक अलग ही मजा है। जब आप घर पर खुद फ्रेश सब्जियां उगाती हैं तो यह ना सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छी होती है, बल्कि घर पर गार्डनिंग करने से मन को भी काफी खुशी होती है। आमतौर पर, महिलाओं को घर-परिवार और बाहर की जिम्मेदारियां निभाते हुए इतना समय ही नहीं मिलता कि वह घर पर गार्डनिंग कर सके। लेकिन इन दिनों हर किसी के पास समय है, तो क्यों ना आप अपनी गार्डनिंग के शौक को एक नया आयाम दें।
आमतौर पर गार्डनिंग करते समय हमें बस इतना पता होता है कि प्लांटर में बीज व पानी डालना चाहिए। लेकिन बागवानी सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। कई बार पौधे का पूरा ध्यान रखने के बाद भी वह ठीक ढंग से विकसित नहीं हो पाता। क्या आप जानती है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, इसके पीछे हमारी ही कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती है। अगर आप एक बिगनर है और अभी सही ढंग से बागवानी करना नहीं जानतीं तो हो सकता है कि आप भी यह गलतियां करें। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ गार्डनिंग मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे अक्सर लोग दोहराते हैं-
इसे भी पढ़ें:क्या आप घर में पौधे लगाने के फायदे जानती हैं? नहीं तो इन एक्ट्रेसेस से जानें
जगह का ख्याल
किसी भी पौधे को प्लांट करते समय सबसे पहला व मुख्य कदम है उस जगह पर फोकस करना। दरअसल, हर वेजीटेबल की ग्रोथ का अपना एक तरीका होता है और हर पौधे को सूरज की रोशनी की एक निश्चित मात्रा की जरूरत होती है। ऐसे में अगर इस बात पर ध्यान ना दिया जाए तो पौधे का विकास नहीं होता। यहां तक कि सूरज की किरणों के संपर्क में अधिक समय तक आने से वह मर भी सकता है। इसलिए किसी भी पौधे को लगाते समय आप यह देखें कि उसे Full Sun, partial sun, Full Shade की जरूरत है। जहां Full Sun में पौधे को कम से कम छह घंटों तक सीधी सनलाइट चाहिए होती है। वहीं partial sun में तीन से छह घंटे का समय पर्याप्त होता है। इसके लिए सुबह व दोपहर से पहले का समय पर्याप्त है। इसी तरह, Full Shade में आपको पौधों को डायरेक्ट सनलाइट से बचाना चाहिए। खासतौर से, तेज धूप से आपको पौधों को बचाना चाहिए। हल्की रोशनी पौधों के लिए सही रहती है।
पानी की मात्रा
सब्जी की फसल की ग्रोथ के लिए पानी बेहद जरूरी होता है। लेकिन आपको अपने प्लांट को पानी देते समय उसकी मात्रा पर भी ध्यान देना चाहिए। बहुत कम या बहुत अधिक पानी आपकी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।Vastu Tips: घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ
मिट्टी को नजरअंदाज करना
मिट्टी आपके पूरे बगीचे की नींव है। सब्जियां मिट्टी से सीधे अपने पोषक तत्व प्राप्त करती हैं। लेकिन अगर आप मिट्टी की गुणवत्ता को पहचाने बिना पौधे उगाती हैं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। इसलिए आप तब तक पौधे न लगाएं जब तक आपको यह पता न हो कि आपके प्लांटर की मिट्टी किस तरह की है। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं। साथ ही नेचुरल खाद की मदद से मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:वेस्ट चीजों से क्रिएटिव आइडिया अपनाएं और अपने गार्डन को खूबसूरत बनाएं
गलत प्लांटिंग
सीड्स को प्लांट करते समय भी आपको गलती करने से बचना चाहिए। बीज को नमी की आवश्यकता होती है ताकि वे समय पर अंकुरित हो सकें। मटर, सेम और मकई जैसे बीजों को गहराई से प्लांट किया जाना जरूरी होता है ताकि वे सही नमी प्राप्त करने में सक्षम हों जो कि अंकुरित होने में सहायता करने के लिए आवश्यक हैं। वहीं हर्ब्स आदि को गहराई से प्लांट नहीं करना चाहिए। बस आप इन्हें प्लांट में दबा दें और गीली मिट्टी से ढक दे। तथ्य यह है कि हर पौधे की एक विशिष्ट आवश्यकता होती है कि उसे कितनी गहराई पर लगाया जाना चाहिए। इसके लिए आप किसी जानकार से मदद ले सकती हैं या फिर आपको बीज के पैकेट पर विवरण बहुत स्पष्ट रूप से मिलेगा।
तो चलिए अब देर किस बात की। इन गलतियों से बचकर घर में ही अपनी मनपसंद वेजिटेबल उगाएं और हेल्दी व पौष्टिक सब्जियों का आनंद लें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों