इस अनोखे मंदिर में देवी दुर्गा के नौ रूपों की एक साथ होती है पूजा

दुर्गा मां अपने नौ रूपों से मिलकर ही नवरात्रि कहलाती हैं और देवी दुर्गा के कई सारे मंदिर है जहां इनकी पूजा होती है। उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर हैं जहां देवी के नौ रूपों की एक साथ पूजा होती है।

facts about maa durga temple chamoli joshimath

देवी दुर्गा के कई मंदिरों में आपने दर्शन किए होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि एक मंदिर ऐसा भी है जहां पर देवी के नौ रूपों की एक साथ पूजा होती है। यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा एक स्थान पर संपन्न होती है। चलिए आपको इस मंदिर के बारे में कुछ का बातें बताते हैं।

कहां स्थित है यह मंदिर?

about maa durga temple chamoli joshimath

उत्तराखंड के चमोली जिले में यह अनोखा मंदिर स्थित है। मां दुर्गा के इस मंदिर के गर्भगृह में पाषाण कालीन मां दुर्गा की नौ प्रतिमा हैं। मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की प्रतिमा स्थापित है।

देवी दुर्गा के नौ रूपों को इस मंदिर में किसने स्थापित किया था?

मान्यताओं के अनुसार, है कि यह मंदिर महाभारत काल में पांडवों द्वारा बनाया गया था। आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य ने भारतवर्ष में पूर्णागिरी पीठ की स्थापना की थी, जिनमें से एक जोशीमठ का नव दुर्गा मंदिर भी शामिल है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार 11वीं शताब्दी में कत्यूरी राजा ने किया था। नव दुर्गा मंदिर में मक्खन का विशेष महत्व है।(पार्वती स्तोत्र का पाठ दूर करेगा हर समस्या विराट)

श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मक्खन का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा को मक्खन का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं। चार धाम यात्रा के दौरान जो भी लोग बद्रीनाथ जाते हैं वह मां दुर्गा के इस मंदिर में पूजा भी करने आते हैं।इसे जरूर पढ़ें-विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो मां पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, जल्द ही मिलेगा अच्छा वर

नवरात्रि में होता है विशेष पूजन

नवरात्रि में देवी दुर्गा के इस मंदिर में नौ रूपों की नौ दिन-नौ रात्रियों में पूजा और उपासना विशेष रूप से की जाती है। माना जाता है कि यहां पर आने भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और माता सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस मंदिर के बाहर लोग नवरात्रि में जगराते भी करते हैं। सिर्फ यही नहीं पूजन के बाद गरीब लोगों को खाना भी खिलाया जाता है।

देवी दुर्गा के इस मंदिर के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP