herzindagi
famous rajput rulers

इन शक्तिशाली राजपूत राजाओं के बारे में कितना जानते हैं आप?

आज हम आपको कुछ ऐसे राजपूत राजाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।
Editorial
Updated:- 2022-05-19, 18:32 IST

भारत का इतिहास काफी लंबा और दिलचस्प रहा है, जिसमें कई राजवंशों के नाम दर्ज हैं। हालांकि, इसमें से कई राज वंश ऐसे रहे हैं, जिनके बारे में लोग हमेशा जानने की इच्छुक रहते हैं जैसे- मुगल साम्राज्य, मौर्य साम्राज्य, राजपूत साम्राज्य आदि। लेकिन इतिहास के अनुसार हिंदुस्तान पर कई सालों तक मुगल साम्राज्य का शासन रहा है।

क्योंकि हम भारत में मुगल वास्तुकला और शिल्पकला के नमूने आसानी से देख सकते हैं जैसे- लाल किला, ताजमहल, आगरा का किला, जामा मस्जिद आदि। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्हें राजपूत साम्राज्य के बारे में जानकारी नहीं हैं। इसलिए कई लोग ऐसे हैं जो राजपूत राजाओं के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं।

अगर आप भी राजपूत राजाओं के बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे राजपूत राजाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनका नाम शक्तिशाली राजाओं में शुमार है।

महाराणा प्रताप-

Maharana pratap

जब भी राजपूत राजाओं के बारे में बात की जाती है, तो इसमें सबसे पहले महाराणा प्रताप का नाम शामिल किया जाता है। बता दें कि महाराणा प्रपात सबसे शक्तिशाली राजपूत राजाओं में से एक हैं। इनका जन्म सन 1540 में हुआ था, उनका पूरा नाम महाराणा प्रताप सिंह था लेकिन बचपन में उन्हें कीका के नाम से पुकारा जाता था।

महाराणा प्रताप राजपूत सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे, जो आज वीरता, शौर्य, त्याग और नर्म लहजे के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह और माता का नाम महाराणी जयवंताबाई था।

इसे ज़रूर पढ़ें-पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी के बारे में जानें

पृथ्वीराज चौहान-

prithvi raj chauhan

पृथ्वीराज चौहान एक ऐसे राजा हैं, जिनका नाम एक शक्तिशाली राजाओं में लिया जाता है। उनकी वीरता की आज भी मिसाल दी जाती है क्योंकि पृथ्वीराज चौहान एक महान योद्धा रहे हैं। बता दें कि पृथ्वीराज चौहान को पृथ्वीराज तृतीय के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने उत्तर-पश्चिमी भारत के क्षेत्र सपादलक्ष पर शासन किया था और पृथ्वीराज चौहान वंश के राजा थे। (मुगल बादशाह अकबर की बेगम)

क्योंकि राजा का जन्म गुजरात में हुआ था। इनके पिता का नाम राजा सोमेश्वर और माता का रानी कर्पूरदेवी था। बता दें कि पृथ्वीराज चौहान की प्रेम कहानी भी काफी मशहूर है, जिसके बारे में लोग आज भी जानने के इच्छुक रहते हैं।

राव मालदेव राठौड़-

Rao Maldeo Rathore

वैसे तो भारत के हर राज्य में किसी न किसी राजपूत राजाओं ने शासन किया है। लेकिन जब भी हम शक्तिशाली राजाओं के बारे में बात करते हैं, तो इसमें जोधपुर के राजा राव मालदेव राठौड़ का नाम जरूर शामिल किया जाता है। बता दें कि राव मालदेव राठौड़ जोधपुर के शासक गांगा के बेटे थे, जिन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली थी। शेरशाह के समय में मारवाड़ में राठौड़ एक बड़ा नाम और सत्ता में थे। राव मालदेव ने दिल्ली के कुछ सौ किलोमीटर तक अपने क्षेत्र का विस्तार किया था।

राणा सांगा-

इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि महाराणा संग्राम सिंह एक ऐसे शक्तिशाली राजा थे जिन्हें महाराणा कुंभा के बाद सबसे शक्तिशाली राजा के समझा जाता है। लोग इन्हें दो नाम से जाते हैं एक राणा सांगा और दूसरा महाराणा संग्राम सिंह। बता दें कि राणा सांगा 1509 से 1527 की अवधि के दौरान मेवाड़ का राजा था। (मुगल साम्राज्य के शक्तिशाली बादशाह)

वह दिल्ली में सत्ता के पतन के बाद एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरा और गुजरात और मालवा के मुस्लिम राजाओं के साथ उसकी लड़ाई पौराणिक है। लोधी और राणासांगा के बीच की लड़ाई भी बहुत महत्व रखती है। इसलिए इनका नाम राजपूत राजाओं में शामिल किया जाता है और आज भी चर्चा की जाती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-महाराणा प्रताप की पहली पत्नी और मेवाड़ की महारानी अजबदे पंवार के बारे में कितना जानते हैं आप?

उम्मीद है कि आपको राजपूत राजाओं से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही आपको आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य खबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Wikipedia, Amazon and Blog)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

इन शक्तिशाली राजपूत राजाओं के बारे में कितना जानते हैं आप? | know about famous rajput rulers | Herzindagi