प्यार, वह एहसास जिसे हम में से अधिकांश अपना पूरा जीवन दोस्तों से, परिवार से और अपने पार्टनर से खोजने में बिताते हैं। भाग्यशाली वे हैं जो यह महसूस करते हैं कि प्रेम विभिन्न रूपों और आकारों में मौजूद है और अपने आस-पास की चीजों को अपनाने लगते हैं।
लंबी शिफ्ट में काम करने या अपनी फेवरेट मूवी फिल्म के लिए टिकट बुक करने या सिर्फ खुद के लिए नाश्ता बनाने जैसे सबसे छोटे काम प्यार के सभी रूप हैं। प्यार का हमेशा होना जरूरी नहीं है, यह सिर्फ शुद्ध होना चाहिए।
एक सफल रिश्ते के लिए एक-दूसरे की प्रेम भाषा को समझना सबसे जरूरी है। आइए विभिन्न प्रेम भाषाओं के बारे में जानते हैं ताकि आपको अपने आस-पास मौजूद प्रेम के सागर को महसूस करने में मदद मिल सके। इस बारे में हमें एनसो वेलनेस की फाउंडर और मेंटल हेल्थ काउंसलर Arouba Kabir जी बता रहे हैं।
क्वालिटी टाइम
ऐसे लोग अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। यह उनके साथ डिनर पर जाने या बातचीत करने या उन्हें अपने दिनभर में होने वाली चीजों को आपसे बात करते हुए देखने के लिए उत्साहित हो सकते हैं। वे आपको महत्व देते हैं कि अपना समय आपके साथ व्यतीत करते हैं, प्राथमिकता देते हैं और जब वह आपका ध्यान रखते हैं तो आप आनंद का अनुभव करते हैं।
अफर्मेशन के शब्द
अपनी भावनाओं की बोलकर बताने वाले लोग जिस किसी के साथ प्यार में होते हैं, उनकी 'तारीफ' की बौछार करते हैं, उनके बारे में शेखी बघारते हैं और लगातार याद दिलाते रहते हैं कि आप उनके लिए कितना मायने रखती हैं यहां तक कि डिजिटल मीडिया जैसे सोशल मीडिया एंगेजमेंट, टेक्स्ट आदि के माध्यम से भी। ऐसे लोगों के लिए, ओरल या दृश्य भाव मुख्य आधार होते हैं और उन्हें समझने और मान्य होने का एहसास कराते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:रिलेशनशिप को रखना है मजबूत तो अपने पार्टनर को इन स्थितियों में बिल्कुल मैसेज ना करें
फिजिकल टच
ऐसे लोग स्नेह के शारीरिक संकेत जैसे आलिंगन, किस या सिर्फ हाथ पकड़ना आदि से अपने प्यार का इजहार करते हैं और आपको स्पेशल महसूस कराते हैं। हो सकता है कि ऐसा करना आपको थोड़ा रूड लगें, लेकिन प्यार का इजहार करने के उनके तरीके को लेकर भ्रमित न हो। हमेशा याद रखें कि ऐसे लोग सहमति की बहुत सराहना करते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उनकी सहमति प्राप्त करें और फिर उन्हें प्यार में गदगद होते देखें!
सेवा के कार्य
कुछ लोगों के लिए, प्यार तब होता है जब आप उनकी एक्टिविटीज में उनकी मदद करने के लिए अपना काम छोड़कर उनका साथ देते हैं। यह उनके बीमार होने पर उनका सामान लाने या हेल्दी भोजन पकाने में उनकी मदद करते हैं।
यह माना जाता है कि 'एक्शन में शब्दों से अधिक जोर होता हैं', वे आपकी प्रशंसा कर सकते हैं या नहीं कर सकते हैं या आपके द्वारा जाने वाली हर छोटी चीज के लिए धन्यवाद कर सकते हैं, लेकिन वह सभी कुछ नोटिस करते हैं और आपके लिए उनके पास जो प्यार है वह हर छोटे से कार्य से बढ़ता है जो दयालुता के लिए आप उनके लिए करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:रिलेशन में Better Partner बनने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

गिफ्ट
गिफ्ट मिलना किसे पसंद नहीं होता है। ठीक है, कुछ लोगों के लिए प्यार शब्दों से बयां करना मुश्किल काम होता है, इसलिए वह अपने प्यार का इजहार करने आपको स्पेशल महसूस कराने के लिए खास चीजों का गिफ्ट देते हैं। ऐसे लोगों के लिए कुछ अच्छा खरीदकर गिफ्ट देना प्रेम की सच्ची अभिव्यक्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें:ऐसे निभाएंगी अपना रिश्ता तो रिलेशनशिप हमेशा रहेगी मजबूत
कुल मिलाकर, प्यार एक खूबसूरत एहसास है और हम सभी के पास इसे महसूस करने के लिए अलग-अलग उत्तेजनाएं होती हैं। प्यार का इजहार करने की कोशिश करना जिस तरह से आप इसे जानते हैं, हो सकता है कि आपके पार्टनर द्वारा इसकी सही व्याख्या न की जाए। उनके प्यार की भाषा सीखें, उन्हें सुनें जो उन्हें विशेष और सराहना का एहसास कराती हैं और अपने रिश्ते को खिलते हुए देखें।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Shutterstock.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों