हमारी संस्कृति में किसी भी शुभ काम के पहले माथे पर तिलक लगाने से विजय की प्राप्ति होता है। ऐसा माना जाता है कि जब घर का कोई भी सदस्य हमारे माथे पर तिलक लगाता है तो यह शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद का संकेत देता है।
तिलक कई अलग चीजों से लगाया जाता है जैसे हल्दी, चन्दन, कुमकुम, अक्षत और केसर। किसी भी पूजा पाठ के समय या फिर किसी के आशीर्वाद स्वरूप माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
जिस प्रकार हल्दी और चंदन का तिलक लगाना हमारे लिए बहुत शुभ माना जाता है उसी प्रकार केसर का तिलक लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मान्यता है कि केसर का तिलक कई कारणों से हमारे जीवन में अच्छे संकेत देता है और इससे सुख समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें माथे पर केसर का तिलक लगाने के ज्योतिष लाभों के बारे में।
केसर एक पवित्र सामग्री माना जाता है जो सौभाग्य और समृद्धि से जुड़ा होता है। ऐसा कहा जाता है कि माथे पर केसर का तिलक लगाने से इन सकारात्मक ऊर्जाओं को आकर्षित करने में मदद मिलती है।
यदि कोई व्यक्ति शुभ काम से पहले केसर का तिलक लगाता है तो उसे सफलता मिलती है। केसर को एक पवित्र और शुभ सामग्री माना जाता है इसलिए जब हम इसका तिलक माथे पर लगाते हैं तब आशीर्वाद और दैवीय कृपा प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से खुल सकता है भाग्य, जानें इसके फायदे
ऐसा कहा जाता है कि केसर एकाग्रता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। दरअसल जब हम माथे के बीचों-बीच तिलक लगाते हैं तो ये शरीर के सातों चक्रों को नियंत्रित करता है। यह शरीर के उन चक्रों को उत्तेजित करता है, जो अंतर्ज्ञान से जुड़े होते हैं। इस वजह से यदि हम माथे पर केसर का तिलक लगाते हैं तो पढ़ाई के साथ करियर और नौकरी में भी ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि केसर न्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें शुद्धिकरण और सफाई के गुण मौजूद होते हैं। केसर को आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने वाला भी कहा जाता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि जो भी मस्तक पर केसर का तिलक (माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे) लगाता है उसके ऊपर ईश्वर की असीम कृपा होती है। सकारात्मक ग्रहों के प्रभाव को बढ़ाने के लिए भी केसर का तिलक बहुत लाभदायक माना जाता है।
कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केसर का तिलक लगाने से सूर्य, मंगल और बृहस्पति से जुड़ी ऊर्जाओं में सामंजस्य स्थापित होता है, जो शक्ति, जीवन शक्ति और आध्यात्मिक विकास को बढ़ाने में मदद करता है।
केसर सूर्य से जुड़ा होता है, जो शक्ति और जीवन शक्ति का ग्रह माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माथे पर केसर का तिलक लगाने से जीवन शक्ति में वृद्धि होती है। इसके साथ ही केसर का संबंध बृहस्पति से भी है, जो भाग्य और समृद्धि का ग्रह माना जाता है।
माथे पर केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति मजबूत होता है जिससे सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि माथे के बीच का स्थान तीसरी आंख का होता है जो शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए इस स्थान को केसर के तिलक से जागृत किया जा सकता है।
केसर एक ऐसी सामग्री है जो अपने शुद्धिकरण गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माथे पर केसर का तिलक लगाने से व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और उसका मन किसी भी बुरी प्रवृत्तियों में नहीं लगता है।
ऐसा करने से सभी तरह के बुरे विचार आपसे कोसों दूर हो जाते हैं और मन को दृढ़ता मिलती है। यह तिलक आपके जीवन में पड़ने वाले किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव से आपको बचा सकता है।
माथे पर केसर का तिलक लगाने के कई फायदे हैं और ये आपके जीवन में सकारात्मकता लाने में मदद करता है। इसे यदि आप विधि-विधान के साथ लगाते हैं तो ज्यादा लाभप्रद हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।