हिंदू धर्म में कई तीज-त्यौहारों को महत्व दिया गया है। इनमें से कुछ पर्व ऐसे होते हैं, जिनमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत रखती हैं। करवाचौथ का त्यौहार भी कुछ ऐसा ही है।
कार्तिक कृष्ण पक्ष में नवरात्रि और शरद पूर्णिमा के बाद पड़ने वाला करवाचौथ का त्यौहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस त्यौहार को धूम-धाम से मनाने के लिए महिलाएं 10 दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस वर्ष करवाचौथ का त्यौहार 4 नवंबर को है। इस दिन महिलाएं अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए चौथ माता का व्रत रखती हैं। इस दिन जितना महत्व व्रत का होता है, उतना ही महत्व चंद्रमा का भी होता है क्योंकि करवाचौथ के दिन महिलाएं रात में चांद की पूजा करने के बाद ही उपवास खोलती हैं।
इसलिए सभी महिलाओं में यह जानने का उत्साह होता है कि करवाचौथ के दिन चांद कब निकलेगा। तो चलिए उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा से चांद निकलने का समय जानते हैं। साथ ही पंडित जी से यह भी जानते हैं कि करवाचौथ की पूजा करने का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है।
इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2020 Mehendi Designs: देखें 'दो बेल वाली मेहंदी' की लेटेस्ट डिजाइन
चांद को अर्घ्य देने से पहले महिलाएं चौथ माता की कथा पढ़ती हैं और उनकी पूजा भी करती हैं। इस बार चौथ माता की पूजा करने का शुभ मुहूर्त पंडित जी ने शाम 5:34 से लेकर शाम 6:52 तक बताया है। वहीं इस बार चंद्रोदय का समय शाम 7:57 बजे है। मगर हर शहर में चंद्रमा अलग-अलग समय पर नजर आएगा। जागरण टीवी के अनुसार अलग-अलग शहर में चंद्रमा निकलने का समय कुछ इस प्रकार है-
दिल्ली: 8:16 PM
मुंबई : 8:52 PM
लखनऊ: 8:01 PM
कानपुर : 8:15 PM
गुरुग्राम : 8:13 PM
नोएडा: 8:13 PM
चिन्नई : 8:33 pm
बेंगलुरु : 8:44 pm
लुधियाना : 8:12 PM
चंडीगढ़: 8:09 PM
देहरादून : 8:05 PM
वाराणसी : 7:56 PM
पाटना : 7:47 PM
जम्मू : 8:11 PM
भोपाल : 8:24 PM
जयपुर : 8:2 PM
पुणे: 8:49 PM
अहमदाबाद : 8:44 pm
भुवनेश्वर : 7:55 pm
कोलकाता : 7:40 pm
प्रयागराज : 8:01 pm
मेरठ : 8:09 pm
अगरा : 8:12 pm
झांसी : 8:16 pm
मुजफ्फरपुर : 7:44 pm
शिमला : 8:06 pm
जोधपुर : 8: 35 pm
अजमेर : 8: 28 pm
सूरत : 8:47 pm
अंबाला : 21:21 pm
अमृतसर : 8:14 pm
इंदौर : 8:31 pm
रायपुर: 8:11 pm
राजकोट : 8:53 pm
दार्जिलिंग : 7:30 pm
हैदराबाद : 8:32 pm
कोयम्बटूर : 8:51 pm
इसे जरूर पढ़ें: karwa Chauth 2020: करवाचौथ की थाली खुद सजाने के 3 आसान तरीके
करवाचौथ के पर्व पर सरगी का भी अलग ही महत्व है। हर सास अपनी बहू को सरगी देती है। सरगी(इस तरह से सजाएं सरगी की थाली) में खाने-पीने के सामान के अलावा बहू के लिए नए कपड़े, गहने और सुहाग का सामान भी होता है। सरगी में मिले खाने के सामान को करवाचौथ के दिन सूर्योदय होने से पहले महिलाएं ग्रहण कर सकती हैं।
हरजिंदगी की ओर से सभी महिलाओं को करवाचौथ के त्यौहार की शुभकामनाएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।