'दिल तो पागल है' फिल्म के 25 साल हुए पूरे, माधुरी और करिश्मा ने शेयर की कुछ यादें

'दिल तो पागल है' फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके है, ऐसे में माधुरी और करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

dil toh pagal hai film

करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म 'दिल तो पागल है' सभी ने देखा ही होगा। इस फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं। बता दे कि उस जमाने की हिन्दी फिल्म जगत की कुछ खास फिल्मों की लिस्ट में करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' आता है। इस फिल्म को दर्शकों की और से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दर्शक आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षितने शेयर की तस्वीरें

वहीं फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से कुछ वीडियो और फोटो शेयर किया है। करिश्मा ने जहां फिल्म के सेट से तस्वीरें पोस्ट की हैं, वहीं माधुरी दीक्षित ने 'अरे रे अरे ये क्या हुआ' गाने पर डांस का एक वीडियो शेयर किया है। दोनों का ही पोस्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा हैं।

यशराज फिल्म्स ने शेयर किया वीडियो

इतना ही नहीं यशराज फिल्म्स ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के कई खूबसूरत नजारे हैं जो इसमें मौजूद सितारों के जहन में आज भी बरकरार हैं। इसके अलावा फिल्म के कोरियोग्राफर रहे श्यामक दावर ने भी फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को फैंस के साथ साझा किया है।

इसे जरूर पढ़ें:ट्रेडिशनल ड्रेस में गॉर्जियस दिखने के लिए माधुरी दीक्षित से लें इंस्पिरेशन

माधुरी दीक्षित का वीडियों सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

माधुरी दीक्षित का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। माधुरी इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है। इस वीडियो को देखकर सभी का कहना है कि इस फिल्म के 25 साल हो गए हों, लेकिन माधुरी की खूबसूरती आज भी बरकरार है।

इसे जरूर पढ़ें:करिश्मा कपूर से आप सीख सकती हैं यह Beauty Lessons

फिल्म को मिले है तीन पुरस्कार

'दिल तो पागल है' इस फिल्म ने उस जमाने में बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। करिश्मा कपूर को अपने रोल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कुल मिलाकर फिल्म को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए थे। उस जमाने में इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म में गेस्ट का किरदार निभाया था

आपको बता दे कि 'दिल तो पागल है' यह फिल्म 30 अक्टूबर 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे शाहरुख़ खान करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित। इस फिल्म के निर्देशक यश चौपड़ा थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार का गेस्ट रोल था। शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित की साथ में यह तीसरी फिल्म थी इसके पहले उनको कोयला और अंजाम में साथ देखा गया था। इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit:karisma kapoor and madhuri dixit instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP