महिलाओं को जागरूक और निडर बनाना चाहती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

करीना कपूर और रिचा चड्ढा जैसी लोकप्रिय एक्ट्रेसेस जब महिलाओं को जागरूक और निडर बनाने की बात कहती हैं तो उसका असर बहुत गहरा होता है। महिलाएं अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करती हैं। 

richa chadda kareena kapoor inspiring women main

महिलाएं जब किसी मुकाम पर पहुंच जाती हैं तो उनकी बातों का असर और भी ज्यादा गहरा होता है। खासतौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अगर महिलाओं को अवेयर करने और उन्हें निडर बनाने के बारे में कुछ कहती हैं तो महिलाएं उससे काफी इंस्पायर महसूस करती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अक्सर प्रेरक संदेश देती हैं।

kareena kapoor inspiring women inside

रिचा चड्ढा ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बढ़ा रही हैं जागरूकता

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा सेक्स ट्रैफिकिंग को लेकर देशभर के छोटे शहरों की महिलाओं को अवेयर बनाना चाहती हैं। दरअसल बड़े शहरों में महिलाओं की जागरूकता का स्तर ज्यादा होता है। वे कॉन्फिडेंट और अपनी समस्याओं का सामना करने में भी सक्षम होती हैं, जबकि छोटे शहरों की महिलाओं को नए बदलावों के बारे में बहुत पता नहीं चल पाता और उन्हें इंस्पायरिंग चीजों का भी एक्सपोजर नहीं होता। इन्हीं चीजों को समझते हुए वह अपनी अगली फिल्म 'लव सोनिया' की स्क्रीनिंग छोटे शहरों में करना चाहती हैं।

ऋचा चड्ढा ने कहा, सिनेमा की पहुंच अभी भी बहुत बड़ी आबादी तक नहीं है। रिचा चड्ढा का मानना है कि महिलाओं को सशक्त तभी बनाया जा सकता है जब उन्हें समाज में होने वाली वास्तविक चीजों के बारे में पता हो और यह फिल्म इस मकसद को पूरा करेगी। ऐसी फिल्में देखकर महिलाएं इन विषयों पर बात करने के लिए सहज होती हैं और किसी भी तरह की समस्या के लिए संभावित हल पर भी बात करती हैं। तबरेज नूरानी डायरेक्टेड 'लव सोनिया' एक ऐसी महिला पर आधारित फिल्म है, जो दुनियाभर में फैली ह्यूमन ट्रैफिकिंग का सामना करती है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, अनुपम खेर, सई ताम्हणकर, आदिल हुसैन, डेमी मूरे और फ्रीडा पिंटो शामिल हैं। 'लव सोनिया' 14 सितंबर को रिलीज हो रही है।

निडर होने का संदेश दे रही हैं करीना कपूर

kareena kapoor inspiring women inside

करीना कपूर ने हाल में अपने एक इंटरव्यू में कहा महिलाओं को निडर होना बहुत जरूरी है। करीना ने अक्सर लीक से हटकर काम किया है और चमेली, अशोका, जब वी मेट जैसी फिल्में इसकी बानगी हैं। करीना कपूर ने इंटररिलिजन मैरिज कर महिलाओं को अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का संदेश दिया। वह साफ कहती हैं कि महिलाएं को अपनी शर्तों पर जीना चाहिए फिर चाहे इसके लिए उन्हें संघर्ष ही क्यों ना करना पड़े।

करीना कपूर के शब्दों में, 'महिलाओं के लिए निडर होना बहुत जरूरी है। महिलाएं जिन चीजों का चुनाव करें, वह किसी तरह के डर की वजह से नहीं होना चाहिए। मैं खुद निडर हूं। चाहें वह मेरे किरदारों की बात हो या फिर शादी के बाद अपनी मैरिटल लाइफ जीने की बात। मेरा मानना है कि महिला जैसे चाहती है, उसे वैसे ही जीना चाहिए। उसे आत्मविश्वास के साथ जीना चाहिए। मेरी लाइफ का यही मंत्र है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP