हिमाचल की वादियों में कंगना रनौत का आलीशान बंगला है जिसे देख आपका भी यहां कुछ दिन गुजारने का मन करेगा। 30 करोड़ रुपये में तैयार हुए कंगना के इस बंगले को आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट मैगजीन के जून 2018 वाली एडिशन में जगह दी गई है। यहां आपको बता दें कि कंगना रनौत का मनाली मैनशन लगातार सुर्खियों में रहा है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं लेकिन उस टाइम पर केवल बाहर से ही दीदार हुए थे लेकिन अब कंगना ने अपने घर का एक फोटोशूट कराया है जिसमें आप कंगना के घर को अंदर से भी देख सकती हैं।
Image Courtesy: Twitter/kanganafanclub
कंगना का हिमाचल की वादियों में बंगला
कंगना के हिमाचल की वादियों में बसे घर को निहारते रहना का मन करता है। कंगना ने अपने घर का एक फोटोशूट कराया है जिसमें आप कंगना के घर को अंदर से भी देख सकती हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरें कंगना रनौत डेली नाम के ट्विटर के पेज के जरिए शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए कंगना के घर में एंट्री एक शानदार एक्सपीरियंस है। 30 करोड़ रुपए में तैयार हुए इस बंगले को आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट मैगजीन के जून 2018 वाली एडिशन में जगह दी गई है।
Read more: हिमाचल की इस वैली में चामुंडा देवी और ज्वालाजी के होते हैं दर्शन
Image Courtesy: Twitter/kanganafanclub
इस बंगले में किया बर्थडे सेलिब्रेट
आपको बता दें कि इस साल 23 मार्च को कंगना रनौत ने अपना बर्थडे इसी बंगले में मनाया था। कंगना ने अपने बर्थडे पर 31 पेड़ लगाए थे। सुकून से खूबसूरत वादियों के बीच अपना बर्थडे मनाने वाली कंगना जल्द फिल्म मणिकर्णिका में नजर आएंगी।
Read more: हिमाचल की इन जगहों पर जरूर गुजारें गर्मी के कुछ दिन
Image Courtesy: Twitter/kanganafanclub
हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बने इस शानदार घर की एक एक चीज पर काफी मेहनत की गई। तस्वीरें देखकर समझ आता है कि इसके इंटीरियर में कंगना और उनकी टीम को कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी। घर को रॉयल लुक दिया गया है। इसका फर्नीचर सजावट का सामान भी चुनिंदा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घर का इंटीरियर करने में डिजाइनर्स को 9 महीने लगे।
Image Courtesy: Twitter/kanganafanclub
कंगना रनौत के मनाली में बसे इस बंगले को देखने के बाद यही लगता है कि जब भी कंगना मुंबई की चकाचौंध से दूर यहं सुकून के दो पल बिताने के लिए आती होंगी तो शायद ही उनका मन मुंबई के गलियों में लौटने का करता होगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों