aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 4 February 2026: दिमाग करेगा तेजी से काम, भावनाएं लेंगी अलग दिशा, पढ़ें मिथुन राशि की महिलाओं का राशिफल

आज का मिथुन राशिफल 4 फरवरी 2026 मिथुन राशि की महिलाओं के लिए मानसिक तेज़ी और भावनात्मक उलझन का संकेत देता है। आज दिमाग तेजी से काम करेगा, लेकिन मन एक जगह टिक नहीं पाएगा। प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़े मामलों में बातचीत और धैर्य सबसे जरूरी रहेंगे। जानिए आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन कैसा रहेगा, कौन से फैसले सोच-समझकर लें और कौन से उपाय आपको मानसिक शांति दिला सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 07:55 IST

Gemini Horoscope Today, 04 February 2026: आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा उलझा हुआ हो सकता है। दिमाग बहुत तेज़ चलेगा, लेकिन एक जगह टिकना मुश्किल रहेगा।एक ही काम में आज मन नहीं लगेगा। आज मन विचलित हो सकता है यह आपकी गलती नहीं है, बल्कि आज का स्वभाव ही ऐसा है। आप बातचीत में तेज़ हैं, समझदार हैं, लेकिन आज लोग आपकी बात को आधा समझ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी बात साफ़ और धीरे रखें। आज जल्दबाज़ी में बोले गए शब्द बाद में गलतफैमी पैदा कर सकते है कुछ महिलाओं को आज यह महसूस होगा कि वे बहुत कुछ जानती हैं, लेकिन सामने वाला सुनना ही नहीं चाहता।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए बातचीत सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। विवाहित महिलाओं को लग सकता है कि जीवनसाथी आपकी बातों को हल्के में ले रहा है। इससे मन खट्टा हो सकता है। रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को आज शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। मज़ाक में कही बात भी आपस में गलतफैमी पैदा कर सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी से लंबी बातचीत हो सकती है, लेकिन यह सिर्फ बातों तक ही सीमित रहेगी। भावनाओं में आकर आज कोई निर्णय न लें।

उपाय: आज भगवान विष्णु का स्मरण करें और तुलसी के पत्ते को जल में प्रवाहित करें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं के सामने कई छोटे-छोटे काम होंगे। आज काम मुश्किल तो नहीं होगा, लेकिन ज्यादा होने से थकान हो सकती है। ऑफिस में आपको आज बार-बार चीज़ें समझानी पड़ सकती हैं। जो महिलाएं लेखन, शिक्षा, सेल्स, मीडिया या कॉलिंग से जुड़े काम में हैं, उनके लिए दिन ठीक है, लेकिन ध्यान भटकने से गलती हो सकती है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज पार्टनर या ग्राहक से बातचीत में स्पष्ट रहना चाहिए। अधूरी बात नुकसान करा सकती है।

उपाय: काम शुरू करने से पहले हरे रंग का रुमाल या वस्त्र अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज का दिन औसत रहेगा। आज आपके पास पैसा आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है। आज छोटे-छोटे खर्च जुड़कर बड़ा बोझ बना सकते हैं। आज ऑनलाइन शॉपिंग या गैर-जरूरी चीज़ों पर खर्च से बचें। आज किसी दोस्त की सलाह पर इन्वेस्ट करने से पहले खुद भी सोचें। आज उधार देने से बचना ही बेहतर है।

उपाय: आज गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को नींद और मानसिक शांति पर ध्यान देना चाहिए। आज ज्यादा सोचने से सिर भारी रह सकता है। कुछ महिलाओं को गैस, एसिडिटी या बेचैनी महसूस हो सकती है। आज बहुत देर तक मोबाइल या स्क्रीन देखने से आंखों में जलन हो सकती है। बीच-बीच में आंखें बंद करके आराम दें।

उपाय: आज रात को कमरे में सोने से पहले कपूर जलावें ।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

.......................................

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;