साल 2022 कई सेलेब्स के लिए खुशियां लेकर आया है। इस साल कई एक्ट्रेसेस अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मां बनने की जानकारी दी है। सोनम कपूर के अलावा काजल अग्रवाल, भारती सिंह, देबिना बनर्जी और संजना गलरानी समेत कई एक्ट्रेस हैं जो इस साल 2022 अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी। इस आर्टिकल में आज बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस की जो साल 2022 में मां बनने वाली हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से आउटस्पोकन रही हैं। शादी के चार साल बाद अभिनेत्री अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इन दिनों उनकी प्रेग्नेंसी की खबर काफी सुर्खियों में है। सोनम कपूर ने फैंस के साथ यह खुशखबरी ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर की है। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ फोटो शेयर कर मां बनने की जानकारी दी हैं। 36 साल की उम्र में वह पहले बच्चे को जन्म देंगी।सोनम कपूरऔर आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी।
काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने साल 2022 की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। काजल अग्रवाल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति गौतम किचलू के साथ बेबी बंप की फोटो शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार काजल अग्रवाल के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने कुछ ही दिनों पहले गोद भराई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनकी गोद भराई की फोटो फैंस द्वारा काफी पसंद की गई थी।
भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। भारती सिंह अप्रैल 2022 में मां बन जाएंगी। उन्होंने हाल ही में अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की फोटो शेयर की थी। भारती अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट टाइम तक एक्टिव नजर आ रही हैं, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान जमकर काम किया है।
इसे भी पढ़ेंःYear Ender 2021 : साल 2021 में इन एक्ट्रेसेस ने दी गुड न्यूज, घर में गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां
देबिना बनर्जी
देबिना बनर्जी ने फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने फैंस को बताया कि जल्द ही वह दो से तीन होने वाले हैं। देबिना और गुरमीत चौधरी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि जल्द ही उनके घर में जूनियर चौधरी आने वाला है।
इसे भी पढ़ेंःबॉलीवुड हिरोइंस से सीखिए प्रेग्नेंसी टाइम में खुद को कैसे रखें टेंशन फ्री
डिम्पी गांगुली
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डिम्पी गांगुली बहुत जल्द तीसरी बार मां बनने वाली हैं। डिम्पी और रोहित के पहले से ही दो बच्चे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में डिम्पी ने बेटे को गोद में लिया हुआ है, वहीं उनकी बेटी बेबी बंप को किस कर रही हैं। कपल अपने तीसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संजना गलरानी
View this post on Instagram
कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस संजना गलरानी भी पैरेंट्स गैंग में शामिल होने वाली हैं। संजना ने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। संजना गलरानी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।
सोनम कपूर, काजल अग्रवाल, भारती सिंह से लेकर संजना गलरानी तक सभी एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ प्रेग्नेंसी टाइम को जमकर एंजॉय कर रही हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और सेलेब्स से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image credit: instagram
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों