हिंदू धर्म में भाई दूज के त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार दीपावली के कुछ दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।
भाई दूज को रक्षा बंधन का पूरक माना जाता है। जहां रक्षा बंधन में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं भाई दूज में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनके माथे पर तिलक लगाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। तिलक को शुभ माना जाता है और यह भाई की रक्षा का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।
भाईदूज के दिन भाई को तिलक किस विधि से करें?
- भाईदूज के दिन भाई को तिलक सही मुहूर्त में लगानी चाहिए। इस दिन तिलक करने से पहले व्रत कथा सुनने की मान्यता है। भाईदूज के दिन भाई को तिलक लगाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- भाईदूज के दिन भाई को तिलक करने के लिए साफ और स्वच्छ स्थान का चयन करें और उस स्थान को साफ पानी से धो लें। उसके बाद चौका बनाएं।
- उसके बाद पूजा की थाली में सिंदूर, चावल, दीपक, मिठाई और फूल रखें।
इसे जरूर पढ़ें - कैसे हुई थी भाई दूज की शुरुआत? जानें इस त्योहार की कहानी और दिलचस्प बातें
- सबसे पहले भाई को एक ऊंचे स्थान पर बैठाएं और फिर अक्षत चढ़ाएं। उसके बाद पहले भाई को तिलक लगाएं और फिर भाई की आरती उतारों और फिर भाई को खीर खिलाएं।
- भाईदूज के दिन भाईयों को बहनें खीर खुद बनाकर खिलाती हैं। इससे भाई-बहनों के संबंध मजबूत होते हैं।
- आखिर में अगर आप बड़ी बहन हैं, तो भाई को आशीर्वाद दें और अगर आप छोटी बहन हैं, तो भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लें।
इसे जरूर पढ़ें - Bhai Dooj Kab hai 2024: 2 या 3 नवंबर, भाई दूज या यम द्वितीया कब है? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व
भाईदूज के दिन तिलक लगाने के दौरान किन मंत्रों का करें जाप?
भाईदूज के दिन भाई को तिलक लगाने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। आपको बता दें, भाईदूज के दिन मंत्रों का जाप करने से भाई के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
- ‘गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़े फूले फलें.’
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों