खुशी कपूर ने 'द आर्चीज' से बालीवुड में डेब्यू कर लिया है। ऐसे में इस मूवी में उनके साथ वेदांग रैना भी नजर आए थे। दोनों को लेकर लंबे समय से कहा जा रहा है कि कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल को कई बार एक साथ देखा गया है। हालांकि कपल ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की है।
दांग रैना को डेट कर रही हैं खुशी कपूर
खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ 'कॉफी विद करण 8' शो में पहुची थी। इस दौरान उन्होंने अपने और वेदांग रैना के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। करण जौहर ने खुशी से पूछा ''लोगों को ऐसा लगता है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं''। इस पर खुशी कपूर कहती है कि ''हम दोनों की एक खास बॉन्ड है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन वो डेटिंग नहीं कर रहे हैं''।
द आर्चीज स्टार कास्ट
फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए केवल खुशी कपूर ने ही नहीं बल्कि वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म में खुशी के अलावा सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और डॉट भी थे।
इसे भी पढ़ें-जानिए स्टार किड खुशी कपूर की लाइफ से जुड़ी इंटरस्टिंग बातें
साथ में स्पॉट हो चुके है कपल
दोनों को अक्सर कई बार एक साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद इनके डेटिंग की अफवाहें आने लगीं। वेदांग को खुशी कपूर के बर्थडे पर भी देखा गया था। ओरी ने खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में खुशी के साथ उनकी बहन जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, ओरी और वेदांग रैना नजर आए थे
इसे भी पढ़ें-ट्रेंडी लुक के लिए खुशी कपूर के इन वेस्टर्न लुक्स से लें इंस्पिरेशन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों