शादी-विवाह दो लोगों के बीच का एक पवित्र बंधन माना जाता है जो न सिर्फ दो लोगों को जोड़ता है, बल्कि पूरे परिवार के साथ एक रिश्ता कायम करता है। विभिन्न संस्कृतियों में, शादियां अनोखी परंपराओं और अनुष्ठानों के साथ की जाती हैं।
ऐसे ही पंजाबी शादियों में चूड़ा पहनाने की रस्म है। इस रस्म को शादी का एक हिस्सा माना जाता है। यह ये प्रथा दुल्हन के लिए एक अच्छा भविष्य सुनिश्चित करती है। ऐसा कहा जाता है कि पंजाबी शादी को पूर्णता तभी मिलती है, जब उन्हें चूड़ा पहनाया जाता है।
एक सवाल जो शायद आप सभी के मन में आता होगा कि क्या पंजाबी शादी के बाद चूड़ा पहनना जरूरी होता है? आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. आरती दहिया से इसके बारे में विस्तार से जानें
चूड़ा से जुड़ी सांस्कृतिक मान्यताएं
अगर हम चूड़ियों या चूड़ा की बात करते हैं, तो इनसे कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। सदियों से ही हिन्दू शादियों में दुल्हन के हाथ में चूड़ियां पहनाई जाती हैं और वो चूड़ियां दुल्हन शादी के बाद भी पहनती है।
इन चूड़ियों को सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है और इन्हें पति के सौभाग्य से जोड़ा जाता है। यही नहीं, चूड़ियों को पति-पत्नी के बीच के संबंधों को मजबूत बनाए का एक जरिया माना जाता है। वहीं, जब हम पंजाबी शादियों की बात करते हैं तो उनमें चूड़ियों के स्थान पर शादी में चूड़ा पहनाया जाता है, जो दुल्हन के मामा उपहार में लाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जानें क्यों पंजाबी दुल्हनों के लिए खास होता है चूड़ा और कलीरे
शादियों में चूड़ा पहनाना किस बात का प्रतीक है?
चूड़ा समृद्धि,उर्वरता और सुखमय वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों में चूड़ा के डिजाइन, रंग और उपयोग की जाने वाली सामग्रियों से जुड़े अलग-अलग रीति-रिवाज हो सकते हैं और इन सभी का अपना सांस्कृतिक महत्व होता है।
ज्योतिष में मान्यता है कि जब दुल्हन को चूड़ा पहनाया जाता है तब उसके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है और आस-पास का वातावरण भी सकारात्मक हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: शादी से पहले क्यों पहनाई जाती हैं दुल्हन को लाल और हरी चूड़ियां? जानें
क्या शादी के बाद चूड़ा पहनना जरूरी होता है?
अगर हम चूड़ा को रस्म की जगह फैशन स्टेटमेंट की तरह देखते हैं, तो ऐसा जरूरी नहीं है कि आप एक ही तरह का चूड़ा हमेशा पहने रखें। आप अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ चूड़ा भी पहन सकती हैं।
जब हम ज्योतिष परंपराओं की बात करते हैं, तो शादी के बाद चूड़ा कम से कम सवा साल तक पहनना जरूरी माना जाता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
ज्योतिष की मानें तो आपको शादी के तुरंत बाद चूड़ा नहीं उतारना चाहिए, बल्कि चूड़ा उतारने की भी एक रस्म होती है, जो शादी के सवा साल बाद निभाई जाती है और जिसमें चूड़ा निकालकर उसके स्थान पर साधारण या सोने की चूड़ियां पहनी जाती हैं।
शादी के चूड़े की खासियत क्या होती है?
जब हम शादी में पहने जाने वाले चूड़े की बात करते हैं, तो यह आमतौर पर लाल रंग का होता है और प्लास्टिक या सीप का बना होता है। चूंकि लाल रंग प्रेम और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शादी का लाल चूड़ा ही सबसे शुभ माना जाता है।
यह मुख्य रूप से पंजाबी शादी की रस्म है और दुल्हन के मामा जिस समय चूड़ा पहनाते हैं उस समय ध्यान रखना चाहिए कि दुल्हन इसे न देखे। चूड़ा पहनाने से एक दिन पहले दूध में भिगोकर रखा जाता है।
अगर आप शादी के बाद किसी खास वजह से चूड़ा उतार रही हैं, तो कम से कम सवा महीने इसे न उतारें। हो सके तो आप पूरा चूड़ा सवा साल तक न उतारें। आप चूड़े का आधा हिस्सा उताकर रख सकती हैं।
चूड़ा पहनने की रस्म क्यों है खास?
शादी में भले ही दुल्हन कई तरह की ज्वेलरी क्यों न पहने, लेकिन चूड़ा अपने आप में अलग महत्व रखता है। पंजाबी शादी से पहले एक रस्म होती है चूड़ा कर कलीरे की जिसमें दुल्हन को शादी के मंडप में ही उसके मामा चूड़ा पहनाते हैं।
इस दौरान दुल्हन की आंखें उसकी मां बंद करती है, जिससे किसी की नजर चूड़े में न पड़े। शादी की सभी रस्मों में चूड़ा पहनना एक विशेष महत्व रखता है। ऐसे ही जब सवा साल बाद चूड़ा उतारा जाता है, तब भी एक विशेष रस्म निभाई जाती है और एक पूजा के साथ चूड़ा उतारकर रख दिया जाता है।
इस प्रकार पंजाबी शादियों में चूड़ा पहनने की रस्म को विशेष माना जाता है और इस चूड़े को एक निश्चित अवधि तक पहनना जरूरी माना जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों