2024 का लोकसभा चुनाव बड़ा ही मजेदार रहा। इंडिया और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर रही। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने सीटों पर काफी बढ़त बनाई है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा कैराना लोकसभा सीट की हो रही है। दरअसल, इसके पीछे की वजह है 27 साल की युवा लड़की इकरा हसन चौधरी। कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार इकरा हसन ने पासा पलट दिया। चलिए, जानते हैं कौन हैं इकरा हसन।
कौन हैं इकरा हसन?
View this post on Instagram
इकरा हसन और राजनीति का सदियों से नाता रहा है। वह पूर्व सांसद अख्तर हसन की पोती और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन और तबस्सुम हसन की बेटी हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इकरा पर भरोसा जताया और उन्हें कैराना से प्रत्याशी बनाया। इकरा ने भी उनके भरोसे का मान रखा और 7,000 मतों से जीत दर्ज की। इकरा हसन का यह पहला लोकसभा चुनाव है। इकरा की शुरुआती शिक्षा कैराना में ही हुई, लेकिन 12वीं उन्होंने दिल्ली के क्वींस मैरी स्कूल से की है।, इसके बाद, उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चली गईं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से इंटरनेशनल लॉ एंड पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट किया है।
कैसे हुई इकरा हसन की राजनीति में एंट्री
View this post on Instagram
इकरा, सीएए का विरोध करती हुई सुर्खियों में आईं थीं। उनकी चर्चा तब भी हुई थी, जब उनके भाई नाहिद हसन को 15 जनवरी 2022 को पुलिस ने कोर्ट में गैंगस्टर से जुड़े मुकदमे में सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार कर लिया था।, इस घटना के बाद, वह अपने परिवार की राजनीति की बागडोर संभालने के लिए आगे आई थीं।
यह भी पढ़ें-Lok Sabha Election Result 2024: जानें किन सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने हासिल की जीत
इकरा ने साल 2016 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें 5,000 वोट से हार का सामना पड़ा था। हालांकि, वह हार नहीं मानी और कैराना की राजनीति में सक्रिय रहीं। इकरा पश्चिमी यूपी की सबसे युवा सांसद बनी हैं। कहा जा रहा है कि इकरा ने अपनी सादगी से वोटरों का दिल जीत लिया।
इकरा हसन का कहना है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।, उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने उन्हें प्यार दिया है, । उन पर भरोसा जताया है, अब वह उनके प्यार का बदला क्षेत्र का विकास करके अदा करेंगी।
यह भी पढ़ें-Dowry Calculator: दहेज के लिए AI कैलकुलेटर, Shaadi dot Com का यह विज्ञापन कितना सही है?
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों