Womens Day Shayari & Quotes 2025: आसमां छूने की हसरत रखती है, हर मुश्किल से लड़ने की ताकत रखती है...इन शायरियों के साथ अपने घर की सुपरवुमन को दें महिला दिवस की बधाई

एक महिला सिर्फ आसमां छूने की हसरत नहीं रखती है, बल्कि हर मुश्किल से लड़ने की ताकत भी रखती है। यह कोई कहावत या पंक्ति नहीं, बल्कि एक महिला की परिभाषा भी है। अगर आप भी यह मानते हैं और अपने घर की सुपरवुमेन को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए यहां बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं।
Womens day shayari

प्रेम, साहत, त्याग और शक्ति का अद्भुत संगम होती है एक महिला। वह कभी मां बनकर, कभी बहन बनकर, कभी पत्नी और कभी दोस्त बनकर हर रिश्ते को संवारती और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है। हर महिला एक सुपरवुमेन होती है, जो घर के साथ-साथ अपने सपनों को भी पूरा करती है। ऐसे में महिला दिवस एक ऐसा अवसर है, जब हम अपनी जिंदगी में मौजूद सभी खास महिलाओं का धन्यवाद कर सकते हैं।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के खास दिन पर गिफ्ट या फूल देना ही काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें यह भी अहसास कराना होता है कि वह कितनी खास हैं और आपकी जिंदगी में कितना मायने रखती हैं। अगर आप भी इस महिला दिवस पर अपनी मां, बहन, पत्नी या बेटी को महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो हम यहां प्यार और सम्मान के अल्फाजों से बनी स्पेशल शायरियां लेकर आए हैं।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Mahila Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)

happy womens day

1. जिस घर में नारी का होता सम्मान,
वहीं बसता है खुशियों का जहान।
नारी है तो हर रंग है जीवन में,
वरना ये दुनिया रहती सुनसान।।
हैप्पी वुमेन्स डे

2. जो ठान ले वो कर दिखाती है,
हर बंधन से आजाद हो जाती है।
घर से संसद तक अब वो छाई है,
हर मोर्चे पर उसने जीत पाई है।।
महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

3. कोई सीता, कोई राधा, कोई झांसी की रानी
हर रूप में नारी ने दुनिया है संभाली।
सहनशीलता, प्रेम और शक्ति की मूरत
नारी से ही ये धरती है निराली।।
हैप्पी वुमेन्स डे

4. नारी है सम्मान हमारी
नारी से ही शान हमारी
हर रूप में देवी बनकर,
करती है घर रोशन सारी।।
वुमेन्स डे की शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें:विमेंस डे के खास मौके पर इस तरह दें स्पीच, हर तरफ तालियों की आवाज सुनाई देगी

विमेंस डे शायरी (Womens Day Shayari 2025)

Womens day quotes

5. जिसने जनम दिया इस जग को,
जिससे हर घर बसता है।
उस नारी का अपमान न करना,
नारी से ही जीवन चलता हमारा।।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

6. तेरी शक्ति से ही जीवन चलता,
हर घर में उजियारा करता।
तेरे बिना अधूरी दुनिया,
तू ही धरती पर खुदा का चेहरा।।
हैप्पी वुमेन्स डे।

7. बेटी, बहन, मां का रूप लिए
हर रिस्ता तू संवारती है
कभी गंगा, कभी सरस्वती,
तू ही साक्षात शक्ति है।।
महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।

विमेंस डे कोट्स इन हिंदी (Womens Day Quotes 2025)

international women day wishes

8. लोग पूछते हैं क्या अस्तित्व नारी,
वो करती दुख दूर, खुशियां बिखेरती है नारी।
जिंदगी को संवारे नारी,
इसके बिना दुनिया अधूरी है हमारी।।
Happy Womens Day!

9. क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर।
इंटरनेशनल वुमेन्ड की बधाई

10. आसमां को छूने की हसरत रखती है,
हर मुश्किल से लड़ने की ताकत रखती है।
नारी ही है जो हार नहीं मानती,
हर राह पर जीत की चाहत रखती है।।
हैप्पी वुमेन्स डे।

इसे भी पढ़ें: मां, गर्लफ्रेंड या बीवी को महिला दिवस पर देना है कुछ खास, तो ये गिफ्ट आइटम्स कर सकते हैं खुश

विमेंस डे व्हाट्सएप स्टेट्स इन हिंदी (International Womens Day Whatsapp Status 2025)

Womens day status

11. नारी की हिम्मत को पहचानो,
उसके हौसलों को उड़ान दो।
हर मोड़ पर वो साथ निभाएगी,
बस उसे प्यार और सम्मान दो।।
इंटरनेशनल वुमेन्स डे की बधाई

12. तुमने ही तो बनाया है हमें इंसान,
तुमने ही तो दिया है हमें जीवन का दान।
तुमने ही तो बनाया है हमें काबिल,
तुमने ही तो दिया है हमें नारित्व का ज्ञान।।
हैप्पी वुमेन्स डे।

13. तुमने ही तो रचा है ये संसार,
तुम हो तो जीवन में बहार।
तुमने ही रोशन किया है हमारा घर,
तुमने ही सजाया है हमारा संसार।।
इंटरनेशनल वुमेन्स डे की बधाई

14. नारी कोमल है पर कमजोर नहीं,
हर मुश्किल में भी मजबूर नहीं।
जो ठान ले, वो कर दिखाती है,
अपने हर की राह बनाती है।।
Happy Womens Day!

15. लफ्जों से नहीं, कर्म से पहचान होती है,
नारी की हिम्मत उसकी शान होती है।
जो खुद पर विश्वास रखती है,
उसकी तकदीर भी महान होती है।।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP