
Miss World Contest 2024: 28 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोजिता को आयोजित की जा रही है। इसकी सभी प्रतियोगिताएं 18 फरवरी से 9 मार्च के बीच भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित कराई जाएंगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 20 फरवरी को नई दिल्ली में किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम का समापन 9 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्टेस्ट को दुनिया का सबसे पुराना कॉन्टेस्ट में गिना जाता है। आज धूमधाम से मनाया जाने वाला कॉन्टेस्ट वास्तव में एक समय केवल भीड़ बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। चलिए बताते हैं मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट से जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

साल 1951 में ब्रिटीश सरकार द्वारा गर्मियों के मौसम में फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि यह आयोजन दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद देश का पुनर्निमाण करने के लिए आयोजित किया गया था। इस आयोजन में देश की कलाओं, नई चीजों और तकनीकी चीजों को पेश किया गया था।
इसे भी पढ़ें- 28 साल के बाद भारत कर रहा है मिस वर्ल्ड की मेजबानी, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम

इस कार्यक्रम में ज्यादा लोग इकट्ठा हो इसके लिए इस फेस्टिवल को कराने वाले लोगों ने लंदन की एक इंटरनेटमेंट कंपनी से मदद ली। कपंनी के मालिक पब्लिसिटी डायरेक्टडर एरिक मार्ले को भीड़ एकत्र करने का एक आइडिया आया और उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट करने का सुझाव दिया। उस समय इस कॉन्टेस्ट का नाम बिकनी कॉन्टेस्ट रखा गया। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को बिकनी पहनकर रैंप वॉक करने के लिए कहा गया। इस प्रतियोगिता में किकी हाकनसन को विजेता चुना गया था। ब्रिटीश प्रेस ने इस कॉन्टेस्ट का नाम मिस वर्ल्ड रखा। (जानिए 2022 में वीएलसीसी अवॉर्ड किसे मिला था)
इसे भी पढ़ें- कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।