आदिपुरुष में राम सिया राम गाना गाकर चर्चा में है यह कपल, जानिए इनकी इंस्पायरिंग जर्नी

आदिपुरुष का एक गाना इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस गाने को सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ना गाया है। आज हम आपको उनकी इंस्पायरिंग जर्नी के बारे में बताने वाले हैं। 

 

adipurush singer sachet tandon parampara thakur

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का एक गाना इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस गाने में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रेम गाथा पिरोई गई है। यह भी एक कारण है कि इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस गाने को सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ना गाया है। आज हम आपको कपल की लव स्टोरी के बारे में कुछ खास बताने वाले हैं।

सोशल मीडिया से कपल को मिली पहचान

मशहूर सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर इन दिनों सोशल मीडिया पर सेंसेशन बने हुए हैं। कपल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। हालांकि, शादी से म्यूजिक इंडस्ट्री तक का सफर तय करना कपल के लिए इतना आसान नहीं था। इस जोड़ी को असली पहचान एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के सुपरहिट गाने 'बेखयाली' से मिली थी और तभी से ये स्टार कपल अपनी मधुर आवाज से लोगों को दीवाना बनाए हुए हैं।

सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर की लव स्टोरी है खास

दोनों की मुलाकात पहली बार 'द वॉयस इंडिया' के सेट से हुई थी। दोनों शो के फिनाले तक पहुंचने में तो सफल रहे, मगर विनर नहीं बन पाए थे। हालांकि इसके बाद भी आज कपल एक सपल सिंगर की लिस्ट में आते हैं। इस शो के खत्म होने के बाद दोनों ने इंडस्ट्री में काफी काम की तलाश की लेकिन हर जगह से उन्हें रिजेक्शन मिला।

यह भी पढ़ें- आखिर भगवान राम को क्यों कहा जाता है आदिपुरुष?

कई बड़े फिल्मों के लिए गा चुके है गाना

इसके बाद कपल ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर करना शुरू किया। धीरे-धीरे इनकी आवाज लोगों तक पहुंचने लगी। इसके बाद क्या था कपल को लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया। कपल ने 'कबीर सिंह' के अलावा, 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'पल पल दिल के पास' जैसी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। आज कपल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज बड़े से बड़े डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- Adipurush Trailer Release: प्रभास और कृति सेनन बने हैं राम-सीता, जानिए इस फिल्म से जुड़ी 5 खास बातें

'बॉलीवुड रिवाइंड' के जरिए हम ऐसे ही किस्सों को आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Social Media

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP