Women’s Day 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये कोट्स, फील कराएं स्पेशल

महिला दिवस के मौके पर लोग महिलाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं, ऐसे में आप अपनी करीबी महिलाओं को खास संदेश भेज सकते हैं। 

women's day quotes for her

8 मार्च को हर साल महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को अहसास दिलाया जाता है, कि वो समाज के लिए कितनी खास हैं। इसके अलावा महिलाओं द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और प्रयासों के लिए उन्हें भी सम्मानित किया जाता है। ऐसे में आप किसी महिला के प्रति अगर सम्मान जताना चाहते हैं तो उन्हें खास संदेश भेज सकते हैं। ये संदेश आप अपनी मां, बहन, पत्नी, दोस्त या ऑफिस कलीग्स को भेज सकते हैं, सम्मान में भेजे गए कोट्स यकीनन आपके अपनों को पसंद आएंगे।

महिलाओं के लिए मनाए जाने वाले इस खास दिन को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए कुछ कोट्स और शुभकामनाएं लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने आसपास से जुड़ी महिलाओं को भेज सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए नजर डालते हैं महिला दिवस से जुड़े ये इंस्पिरेशनल कोट्स पर-

कोट्स-

women's day quotes

1- मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका

हर किरदार बखूबी से निभाती हो।

हे नारी,

तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो।

lines for women's day

2- तुम आजाद होती हो,

तो उड़ती हुई पक्षी नजर आती हो।

तुम खुद लिए लड़ती हो और आवाज उठाती हो,

तो लगता है कि क्रांति तुमसे ही जन्मी होगी।

तुम कितनी खास हो तुम्हें यह अहसास नहीं है।

हे नारी ,

तुमसे ही यह दुनिया है, यह जमीन है।

3- क्यों त्याग करे केवल नारी

क्यों नर झूठा बल दिखलाए

जो जिद पर आ जाए नारी,

तो वह अबला चंडी बन जाए।

पग-पग उसको समाज से ‘स्त्रित्व

का शापित परिणाम मिला

जो जन्मा उसके गर्भ से

उसमे भी पुरुषत्व का अभिमान मिला।

4 औरत प्यार मोहब्बत करने वाले को शायद भूल जाए

मगर वो इज्जत करने वालों को कभी भी नहीं भूलती है।

quotes on women's day

5- नारी एक मां है उसकी पूजा करो

नारी एक बहन है उसका स्नेह करो

नारी एक भाभी है उसका आदर करो

नारी एक पत्नी है उसे प्रेम करो

नारी एक औरत है उसका सम्मान करो

6- नारी हर जान का तुम आधार हो,

नफरत भरी इस दुनिया में तुम ही तो प्यार हो।

7- मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर

रिश्तों में बंध गई थी दुनिया सारी।

हर पग को रोशन करने वाली

वो शक्ति तुम्हीं हो नारी।

8- औरत वो नहीं सुनना चाहती है जो आप सोचते हैं,

औरत वो चाहती है जो वो सोचती है।

9- जन्म देती है तुम्हें,

तुम्हें हर बला से बचाती है।

जो तुम्हारी लंबी उम्र के लिए सजदे करती है,

वह नारी कहलाती है।

इसे भी पढ़ें-8 मार्च को क्यों मनाया जाता है International Women's Day, जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

10- नारी है सदा खुद की आभारी, नारी नहीं है नर की जिम्मेदारी

नारी का सदा करो सम्मान, रखो उसकी प्रतिष्ठा का ध्यान।

11- जहां होता है नारी का सम्मान,

समझ लो वो स्थान है स्वर्ग के समान

Happy women's Day

women's day special quotes

12- नारी तुम्हारा रूप बेहद निराला है

तुम मां बनकर बेशुमार प्यार देती हो।

तुम बेटी बनकर ख्याल रखती हो

तुम बहर बनकर प्यार से डांट लगाती हो।

तुम संगिनी बनकर उम्र भर साथ निभाती हो

नारी तुम कितने किरदार निभाती हो।

13- तुम हंसती रहो

तुम चहकती रहो

तुम प्रेरणा बनकर

चमकती रहो

तुम हक के लिए लड़ो समाज से

एक बदलाव हो तुम्हारी आवाज से

14- क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,

आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।

15- नारी है सहनशीलता का प्रतीक

नारी है आस्था का प्रतीक

नारी है विश्वास का प्रतीक

नारी के अस्तित्व को बचा लो

हर दिन को नारी दिवस बना लो-

कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है

लेकिन सच तो यह है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें-कामयाब और खुश रहने के लिए जरूर पढ़ें ये इंस्पायरिंग विचार

16- अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता है,

तब एक आदमी ही शिक्षित होता है।

लेकिन जब एक औरत को शिक्षित किया जाता है,

तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है।

- महात्मा गांधी

18- हर प्राचीन भारत में नारियों को आदर्श मानकर ही नारी का उत्थान और सशक्तिकरण कर सकते हैं।

-स्वामी विवेकानंद

19- नारी ही परिवार और समाज की केंद्र बिंदु है।

-स्वामी विवेकानंद

20- मैं किसी समुदाय की प्रगति, उस समुदाय में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूं।

- बाबा साहेब अंबेडकर

21- कई जिम्मेदारियों के साथ वो भर रही है उड़ान,

हर क्षेत्र में कर रही है वो अपना नाम

बिना थके वो रख रही है सबका ध्यान

हर घर की है वो आन, बान और शान

वो नारी एक नारी है सबसे महान।

special quotes on womens day

22- दुनिया में दो शक्तियां हैं।

एक तलवार की और दूसरी कलम की,

इन दोनों के बीच में कड़ा मुकाबला और दुश्मनी है।

एक तीसरी ताकत है जो दोनों से शक्तिशाली है

वो है महिलाओं की ताकत, नारी शक्ति को प्रणाम।

23- आंचल में ममता लिए हुए

नैनों से आंसु पिए हुए

सौंप दे जो पूरा जीवन

फिर क्यों आहत हो उसका मन

तो ये हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े कोट्स, जिन्हें आप अपनी करीबी महिलाओं को साझा कर सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP