"क्या करती हो तुम दिन भर घर में... बैठे रहती हो। बोलने के लिए तीन टाइम का खाना बना लेती है। बस..." , ये लाइन अधिकतर महिलाओं को सुनने के लिए मिलती हैं। हिंदुस्तान में तो आम बात है। लेकिन क्या सच में महिलाओं की लाइफ इतनी आसान है।
नहीं..
महिलाएं दुनिया के किसी भी कोने में रह रही हों... उनकी हालत एक जैसी है। हां रिवाज अलग हैं लेकिन दर्द और तकलीफें वही हैं।
महिलाओं की लाइफ कितनी कष्टदायक होती है इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा सकता है। हम डेवलप हो रहे हैं इसलिए पीरियड और प्रेगनेंसी में होने वाले दर्द के बारे में खुलकर बातें कर सकते हैं। लेकिन उन रिवाजों का क्या... जो इससे भी ज्यादा तकलीफे देते हैं। अब जैसे कि हमारे ही देश में कहीं औरतों को डायन कहकर पीटा जाता है तो कहीं पीरियड के नाम पर अलग रूम में बैठाकर टॉर्चर किया जाता है।
महिलाओं के जिंदगी के कष्ट उनके पैदा होते ही शुरू हो जाते हैं। आप देश में कितने भी अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो ...पर सीरियल बन जाएं लेकिन शायद ही असल में कोई अगले जन्म में बेटी के रूप में पैदा होना चाहता होगा। लोग यहां पर बेटियों के पैदा होते ही उसे मार डाल देते हैं... अरे कभी हमसे भी पूछ लो कि हम जीना चाहते हैं कि नहीं। बड़े होते-होते तो ये चाहत आखिरी इच्छा के समान हो जाती है कि हम लड़की ही क्यों पैदा हुए?
खैर ये तो रही हमारे देश की बात जहां महिलाओं पर होने वाले अत्याचार से हर कोई वाकिफ है। इसलिए आज हम उनकी नहीं कुछ ऐसे अन्य देशों के रीति-रिवाजों की बात करते हैं जो बहुत ही ज्यादा असंवेदनशील होते हैं और जिनके बारे में सुनकर आपकी रुहें कांप जाएंगी।
Watch More: Bullet रानी जिन्होंने महिलाओं के लिए कायम की मिसाल
अरेंज मैरिज के खिलाफ हमलोग बातें करते हैं। लेकिन उस महिला का क्या होता होगा जिसे किडनैप कर के ही उससे शादी कर ली जाती है। किरिजस्तान में महिलाओं को किडनैप कर के उनसे शादी की जाती है। यहां महिलाओं को उठाया जाता है और जबरदस्ती उनसे विवाह किया जाता है। इसके कारण वहां काफी खून-खराबा भी होता है। अगर एक आदमी अपनी पसंद की औरत के साथ 2-3 दिन तक रह जाता है तो औरत उसकी हो जाती है। यहां की अधिकतर शादियां असफल होती हैं या महिलाएं शादी के कुछ महीनों बाद ही आत्महत्या कर लेती हैं।
ब्रेस्ट महिलाओं के आकर्षण का केंद्रे होते हैं। मैंने अपने देश में महिलाओं के ब्रेस्ट छोटे होने के कारण बहुत सारे रिश्ते टूटते हुए देखें हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां महिलाओं के इस आकर्षण को खत्म किया जाता है वो भी ब्रेस्ट आयरनिंग कर के।
Nearly a quarter of the women in Cameroon have endured some form of breast ironing. Strong photos by Heba Khamis https://t.co/9pXwkK8tuQ pic.twitter.com/4eg4J4bKqT
— Jen Tse (@jentse) August 3, 2017
ये देश हैं- कैमरून, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका। इन देशों के कुछ इलाकों में ब्रेस्ट की ग्रोथ को रोकने के लिए महिलाओं के ब्रेस्ट की आयरनिंग की जाती है।
Read More: हर महिला जानें अपने इन कानूनी अधिकारों के बारे में और इस्तेमाल करें
दांत भी सुंदरता को बहुत बड़ा हिस्सा होते हैं। ये बात वही समझ सकती है जिसके अच्छे दांत नहीं। लेकिन दांत सुंदर नहीं हो तो क्या ही कर सकते हैं...?
लेकिन इस देश में ऐसा नहीं है। यहां महिलाओं के दांतो को ब्लेड से तराशकर सुंदर और नुकीला बनाया जाता है। इंडोनेशिया की मैनता इवान जनजाति की मान्यता है कि सुंदर औरतों के दांत नुकीले होते हैं और नुकीले दातं वाले लड़कियों की शादी भी जल्दी होती है। इसलिए वहां ब्लेड से तराशकर दातों को नुकीला बनाया जाता है। ये सारी क्रिया बिना लड़की तो एंथेसेसिया दिए किया जाता है।
हमारे देश में महिलाओं को अपने पति के साथ सति होना पड़ता था। लेकिन इस देश में अपनी पवित्रता को साबित करने के लिए विधवाओं को क्लेंजर के साथ सोना पड़ता है। ये देश हैं- केन्या, घाना और यूगांडा। इन देशों के कुछ इलाकों में विधवाओं को अपने पति की मौत के बाद अपनी पवित्रता साबित करने के लिए क्लेंजर के साथ सोना पड़ता है। इससे ये पता चलता है कि पति की मौत की वजह वह नहीं है।
कई इलाकों में तो विधवा को अपने पति के लाश के साथ 3 दिन तक सोना पड़ता है और पति के भाइयों के साथ भी सहवास करना पड़ता है। अब आप सोच सकते हैं कि उस महिला पर क्या बीतती होगी।
जहां महिलाएं सुंदर दिखने के वजन कम करती हैं वहीं एक ऐसा देश है जहां महिलाओं को खूब खिला-पिलाकर मोटा किया जाता है। क्योंकि यहां मोटी लड़कियां मोटे धन का पर्याय मानी जाती है। सच में ही इस देश में लड़कियों को लक्ष्मी मान लिया गया है।
हम बात कर रहे हैं मॉरिटानिया की जहां लड़कियों को ज़बरदस्ती खिलाया जाता है। इस देश में मोटे धन का पर्याय मानने जाने के कारण यहां घरवाले लड़कियों को ज़बरदस्ती रोज़ाना कम से कम 16 हज़ार कैलोरी खिलाते हैं। इतनी ज़्यादा कैलोरी के कारण लड़कियां बीमार भी हो जाती हैं।
बच्चियों से हमारे यहां जबरदस्ती होती है तो हाहाकार मच जाता है। लेकिन एक ऐसा देश है जहां बच्चियों के साथ सेक्स करना रिवाज है। ये अजीब रिवाज पापुआ न्यू गिनी में है। यहां 10-12 वर्ष के लड़कों को खुली छूट दी जाती है कि वे 6 साल से ऊपर किसी भी लड़की के साथ संबंध बना सकते हैं। यहां शादी से पहले सेक्स मंज़ूर है लेकिन शादी से पहले साथ खाने की अनुमति नहीं है।
आजतक आपने सुना होगा कि महिलाओं को पीटा जाता है और यह हर घर की बात है। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां महिलाओं को नंगा कर पीटना एक रिवाज है। यह ब्राजील की कुछ जनजातियों का बहुत ही प्रचलित रिवाज है। इस रिवाज के अनुसार महिलाओं को नंगा करके तबतक पीटा जाता है, जबतक की वह बेहोश न हो जाएं। कई बार तो औरतों को इतने बुरे तरीके से पीटा जाता है कि वह मर भी जाती है या अपाहिज हो जाती है। जो इस अत्याचार को सह लेती हैं उन्हें शादी के लिए परफेक्ट माना जाता है।
तो ये सारे रिवाज हैं जो महिलाओं को सहने पड़ते हैं। वो भी केवल अपने पति को खुश करने के लिए। न जाने पति को खुश करने के लिए दुनिया के कोने-कोने में और क्या-क्या करना पड़ता होगा? ये तो इन देशों की कहानी है, आगे और देशों के बारे में हम पता करेंगे और उनके बारे में भी बताएंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।