Arshia Goswami Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जो रिकॉर्ड तोड़ने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 9 साल की लड़की 75 किलोग्राम वजन उठाते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये कारनामा लोगों को काफी हैरान कर रहा है। बता दें, यह हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं, जिनका नाम अर्शिया गोस्वामी है। उनकी इतनी कम उम्र में 75 किलो वजन उठाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक्स पर शेयर कर वीडियो के कैप्शन में अर्शिया को भारत की सबसे कम उम्र की डेडलिफ्टर बताया गया है। चलिए आगे इस वीडियो की एक झलक देख लेते हैं और इसपर यूजर्स के रिएक्शन के बारे में भी जानेंगे।
भारत की सबसे कम उम्र की डेडलिफ्टर
Arshia Goswami, India's 'youngest deadlifter' who can lift 75 kg (165 lbs) and is just 9 years old.
— Massimo (@Rainmaker1973) April 8, 2024
[📹 fit_arshia]pic.twitter.com/jv4kze4vv2
जानकारी के लिए बता दें, इस वीडियो को एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के हैंडलर ने शेयर किया है। वहीं, इसके कैप्शन में लिखा है, "अर्शिया गोस्वामी, भारत की सबसे कम उम्र की डेडलिफ्टर हैं, जो 75 किलो (165 पाउंड) वजन उठा सकती हैं और यह सिर्फ 9 साल की हैं।" आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची ने कितनी आसानी से इतने भारी वजन को उठाया है। इस वीडियो पर अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। यही नहीं, इसे 4 हजार से ज्यादा लोग शेयर भी कर चुके हैं।
अर्शिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
View this post on Instagram
अर्शिया गोस्वामी की 75 किलो वजन उठाने वाली वीडियो को 29 फरवरी को ही उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया गया था। हालांकि, अब एक्स पर भी जबरदस्त वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद से इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ लोग कमेंट में भी अर्शिया की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। किसी ने कहा उनके इस टैलेंट को अविश्वसनीय कहा। दूसरे ने कहा- "वाह वाह, हमारे पास भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली एक नई सुपरस्टार है।"
इसे भी पढ़ें-दर्जी की बेटी बनी राजौरी की पहली महिला जज, मिलिए जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करने वाली भावना केसर से
अर्शिया ने साल 2021 में भी अपने नाम किया था रिकॉर्ड
View this post on Instagram
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, अर्शिया ने इससे पहले भी एक बार 2021 में सभी का ध्यान आकर्षित किया था। उस समय भी उन्होंने सबसे कम उम्र की डेडलिफ्ट का रिकॉर्ड बनाया। महज 6 साल की उम्र में 45 किलोग्राम वजन उठाकर अर्शिया ने रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाई थी।
इसे भी पढ़ें-कैंसर से अपने करीबी को जूझते देखा तो बना दी Canfem जैसी हेल्पिंग कम्यूनिटी, जानें आकृति गुप्ता के बारे में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Twitter, Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों