इस समय हर जगह बस एक ही नाम की चर्ची हो रही है और वो है सावित्री जिंदल। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका नाम भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि 2023 में कमाई के मामले में उन्होंने बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पछाड़ दिया है।
उनकी संपत्ति 9.6 अरब डॉलर (Savitri jindal Net Worth) बढ़ गई है। यह आंकड़ा अंबानी और बिड़ला जैसे बड़े-बड़े दिग्गजों से कहीं ज्यादा है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति साल 2023 में करीब 5 अरब डॉलर बढ़ी है।
उनकी नेटवर्थ 92.3 बिलियन डॉलर है। जिससे आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि वह उनसे कितनी ज्यादा आगे बढ़ गई हैं।
कौन है सावित्री जिंदल? (Who Is Savitri Jindal)
देश की सबसे अमीर महिला और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, 9.6 अरब डॉलर के इजाफे के बाद सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 25.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
सावित्री जिंदल ओपी जिंदल समूह की अध्यक्ष हैं, जो जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जिंदल सॉ, जिंदल स्टेनलेस और निवेश कंपनी जेएसडब्ल्यू होल्डिंग जैसी कंपनियों की मूल कंपनी है। खबर आई है कि अब जिंदल परिवार अगले साल जेएसडब्ल्यू सीमेंट को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की योजना बना रहा है।
इसे भी पढ़ें- Top 20 Women: ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं, अरबों रुपए है इनकी संपत्ती
कौन है सावित्री जिंदल के पति?
1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर हरियाणा के ओमप्रकाश जिंदल से उनकी शादी हुई। ओपी जिंदल और सावित्री के नौ बच्चे हैं।
सावित्री जिंदल हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुकी हैं।उन्होंने 2005 और 2009 में दो बार जीत हासिल की थी।
इसे भी पढ़ें-ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए क्या है इनका नेट वर्थ
कब हुई थी ओपी जिंदल ग्रुप की स्थापना?
इसकी स्थापना साल 1952 में सावित्री जिंदल के पति ओपी जिंदल ने की थी। 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ओपी जिंदल की मृत्यु हो गई, जिसके बाद सावित्री जिंदल ने जिंदल समूह के अध्यक्ष का पद संभाला।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों