Indian Olympic History: भारतीय एक बार फिर 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। इस बार 100 से ज्यादा एथलीट देश के लिए मेडल की दावेदारी पेश करने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ओलंपिक में भारत का इतिहास काफी पुराना है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहला मॉर्डर्न ओलंपिक 1896 में ग्रीस के एथेंस शहर में आयोजित किया गया था, जिसमें भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, सालों से चले आ रहे खेलों के इस महाकुंभ में भारत के लिए सबसे अच्छा ओलंपिक टोक्यो 2020 रहा है। आइए इसी के साथ हम आपको बताते हैं कि भारत पहली बार कब ओलंपिक खेल में शामिल हुआ था और कब इसने पहला पदक जीता था।
भारत का इतिहास ओलंपिक में साल 1900 के पेरिस खेलों से शुरू हुआ। इसमें नॉर्मन प्रिचर्ड ने पहली बार भाग लिया था। हालांकि, नॉर्मन प्रिचर्ड एक ब्रिटिशर थे, पर उनका जन्म ब्रिटिश इंडिया के बंगाल प्रेसीडेंसी में कलकत्ता में हुआ था। आपको बता दें, नॉर्मन प्रिचर्ड ने पेरिस ओलंपिक 1900 में 200 मीटर हर्डल रेस, 200 मीटर में भाग लिया था। इसके अलावा, भारत ने अपनी पहली आधिकारिक टीम एंटवर्प को ओलंपिक 1920 में भेजी थी। उस समय सिर्फ पांच एथलीट ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहीं, बात महिला खिलाड़ी की करें तो सबसे पहले ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी निलिमा घोष थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में 1952 में हलसिंकी में हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं विंटर ओलंपिक से जुड़ी हुई ये इंटरेस्टिंग बातें?
भारत ने पहला ओलंपिक पदक 1900 में पेरिस ओलंपिक में जीता था। उस वक्त नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो रजत पदक जीते थे। पहला 200 मीटर की हर्डल रेस में और दूसरा 200 मीटर में उन्होंने मेडल जीता था। जबकि आधिकारिक तौर पर एम्स्टर्डम ओलंपिक 1928 में भारत अपना पहला पदक और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा था। भारत को उसका पहला पदक दिलाने वाला कोई और नहीं बल्कि भारतीय हॉकी टीम थी। आपको बता दें कि इस टीम का नेतृत्व ध्यानचंद ने किया था। इसके बाद भारत ने 1932 और 1936 में भी हॉकी में स्वर्ण पदक जीते थे।
इसे भी पढ़ें- स्टेडियम में नहीं नदी पर होगी ओपनिंग सेरेमनी, मेडल्स भी रहेंगे यूनिक.. जानिए पेरिस ओलंपिक से जुड़ी रोचक बातें
पेरिस ओलंपिक 1900 से लेकर टोक्यो ओलंपिक 2020 तक आधिकारिक और अनाधिकारिक तौर पर कुल 1,218 भारतीय एथलीट हिस्सा ले चुके हैं। तब से लेकर अब तक भारत ने 35 पदक जीते हैं, जिसमें 10 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। इन ओलंपिक खेलों में भारत ने सबसे ज्यादा टोक्यो ओलंपिक 2020 में 7 पदक जीते हैं। साथ ही, भारतीय हॉकी ने ओलंपिक में सफलता का परचम लहराया है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा भारत के लिए हॉकी टीम ने पदक जीते हैं, जिसकी संख्या 12 है।
इसे भी पढ़ें- मीराबाई चानू से नीरज चोपड़ा तक, जानें पेरिस ओलंपिक में कौन-कौन से भारतीय एथलीट्स होंगे शामिल?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Gettyimage
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।