घर में श्रीनाथजी की प्रतिमा किस दिशा में रखनी चाहिए? जानें नियम

हिंदू धर्म में श्रीनाथजी भगवान कृष्ण के बाल रूप के एक स्वरूप हैं। श्रीनाथजी का प्रमुख मंदिर राजस्थान के उदयपुर शहर के पास नाथद्वारा में स्थित है। अब ऐसे में अगर आपके श्रीनाथजी की तस्वीर या प्रतिमा है तो इसे किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
 in which direction idol of shrinathji should be kept

हिंदू धर्म में श्रीनाथजी को भगवान कृष्ण के 7 साल के बच्चे के रूप में दर्शाया गया है। उनके स्वरूप में बाएं हाथ को ऊपर उठाए हुए और दाएं हाथ को कमर पर रखा हुआ दिखाया गया है, जैसे कि उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाया हो। इतना ही नहीं, उनके साथ एक शेर, दो गाय, एक तोता, एक मोर और तीन ऋषि-मुनियों के चित्र भी हैं। अब ऐसे में अगर आपके घर में श्रीनाथजी की तस्वीर या प्रतिमा है तो इसे घर में किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें श्रीनाथजी की प्रतिमा

Shrinath-ji-Nathdwara

अगर आप घर में श्रीनाथजी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में करें। इसे ईशान कोण दिशा के नाम से भी जाना जाता है। ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है, इसलिए यहां श्रीनाथजी की प्रतिमा स्थापित करना उत्तम होता है। इस दिशा में प्रतिमा स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

श्रीनाथजी की प्रतिमा का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

अगर आप श्रीनाथजी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं तो श्रीनाथजी की प्रतिमा का मुख पूर्व या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। प्रतिमा का मुख उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए।

घर में श्रीनाथजी की प्रतिमा को रखने के नियम

श्रीनाथजी की प्रतिमा को घर के मंदिर में या एक पवित्र और साफ स्थान पर स्थापित करें।
प्रतिमा को ऐसे स्थान पर रखें जहां परिवार के सभी सदस्य आसानी से दर्शन कर सकें।
वास्तु के अनुसार, उत्तर या पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है।
प्रतिमा को एक ऊंचे आसन या चौकी पर स्थापित करें।
प्रतिमा के नीचे लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
श्रीनाथजी को दिन में आठ बार भोग लगाया जाता है, जिसे झांकी कहते है।
श्रीनाथजी की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है।
श्रीनाथजी की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। साथ ही इनका श्रृंगार भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- जब औरंगजेब की वजह से श्री कृष्ण पहुंचे थे नाथद्वारा, जानें ये किस्सा

श्रीनाथजी की पूजा करने का महत्व

shrinath

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीनाथजी की पूजा से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। यह जीवन में सुख और समृद्धि लाता है। श्रीनाथजी की पूजा से मानसिक शांति मिलती है। श्रीनाथजी की पूजा से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - Shrinathji Temple का क्या है इतिहास जहां अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हुई सगाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP