जानें मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी से जुड़ी बातें

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता इस बार नई दिल्ली भारत में आयोजित हो रही है,जिसका फिनाले 9 मार्च, 2024 को होने वाला है।

 
sini shetty facts

Miss India Sini Shetty: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 20 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में शुरू हो चुका है। मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को मिस इंडिया सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट कर रही हैं। 21 साल की उम्र में सिनी शेट्टी फेमिना मिल इंडिया की विनर रहीं हैं। इसके अलावा भी सिनी शेट्टी कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं कि भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी के बारे में कुछ खास बातें

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी 120 कंटेस्टेंट से टक्कर लेने वाली हैं। वह अपनी स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक की वजह से चर्चे में बनी हैं।

साउथ इंडियन ब्यूटी मिस इंडिया (unknown facts about miss india sini shetty)

भारत को रिप्रेजेंट करने वाली लिनी शेट्टी साउथ इंडियन ब्यूटी हैं। आपको बता दें कि सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन उनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ है और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से कंप्लीट की।सिनी शेट्टी बचपन से ही ब्यूटी विद ब्रेन हैं, वहीं मॉडलिंग की दुनिया के साथ-साथ वह पढ़ाई में भी काफी आगे हैं।

अकाउंटिंग और फाइनेंस में की बैचलर डिग्री

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

22 साल की मॉडल और मिस इंडिया सिनी शेट्टी अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री ली है। सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस करना पसंद है। सिनी शेट्टी प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर है। इसके अलावा मिस इंडिया होल्डर रही सिनी शेट्टी को पेंटिंग, बैडमिंटन, कुकिंग करना पसंद है। सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया जीतने के अलावा 'एनआईएफडी मिस टैलेंट का सब टाइटल', 'मिस बॉडी ब्यूटीफुल'अपने नाम किया था। स्टडी के दौरान ही सिनी शेट्टी ने मॉडलिंग में कदम रखा था। (मानसा वाराणसी ने जीता मिस इंडिया 2020 का खिताब)

सिनी मॉडल,डांसर के अलावा प्रोडक्ट एग्जीक्यूटिव

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

सिनी शेट्टी सेंट डोमिनिक सेवियो, विद्यालय से अपनी स्कूलिंग, आगे की पढ़ाई एस. के सौमैय डिग्री कॉलेड ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, विद्या विहार से की हैं। सिनी शेट्टी पढ़ाई के साथ-साथ एक्टर, मॉडल,डांसर,कंटेंट क्रिएटर और प्रोडक्ट एग्जीक्यूटिव के तौर पर वर्तमान में काम कर रही हैं

इसे भी पढ़ें-Femina Miss India 2022: कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब

इन पार्टिसिपेंट्स को पछाड़ जीता मिस इंडिया खिताब

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

साल 2022 का मिस इंडिया खिताब जीतने के लिए रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी को पीछे छोड़ा था। मिस इंडिया-2022 की रनर-अप रूबल शेखावत थी। मिस-इंडिया मानसा वाराणसी ने सिनी शेट्टी को ताज पहनाया था।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP