herzindagi
me time for women ()

जीवन की भागदौड़ के बीच ऐसे निकालें अपने लिए ‘Me Time’

अपनी जिम्मेदारियां जरूर निभाएं मगर अपने को भी न भूलें। अपने व्यस्त  जीवने में खुद के लिए आप कैसे निकाल सकती हैं वक्त? आइए हम बताते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-09, 10:28 IST

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ज्यादा महिलाएं अगर किसी चीज का इगनोर करती हैं तो वह है खुद को। जी हां, घर और ऑफिस की जिम्‍मेदारियों को निभाने में वे खुद को इतना व्यस्त कर लेती हैं कि खुद के लिए उनके पास समय भी नहीं होता। उनकी यही आदत कुछ समय बाद उनके लिए मुसीबत बन जाती है। वह जिम्मेदारियों के जाल में फंसी चली जाती हैं और खुद को थोड़ा सा भी समय नहीं दे पातीं। दिक्कत तो तब होती है, जब जिम्मेदारियों के बोझ से दब कर वे बीमार पड़ जाती हैं या डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। ऐसा न हो इसलिए अपने लिए मी टाइम जरूर निकालें। भले ही दिनभर में 1 घंटे के लिए ही सही मगर अपने मी टाइम सिर्फ अपने लिए ही जिएं और खुद को खुशी देने वाले काम करें। 

अपने लिए करें कुकिंग

 किचन एक ऐसी जगह है जहां महिलाओं का सब से ज्यादा वक्त बीतता है। वर्किंग महिलाओं को भी किचन के काम तो करने ही पड़ते हैं। वैसे किचन से दोस्ती करने में कोई बुराई भी नहीं है। क्योंकि यह एक ऐसी जगह होती है, जहां आप अकेले अपने साथ वक्त‍ बिता सकती हैं। इस दौरान आप अपने लिए कुछ कुक करें, जो आपको पसंद है। म्यू‍जिक का शौक है तो किचन में कुकिंग के दौरान आप अपने इस शौक को पूरा कर सकती हैं। म्यूजिक एक मेंटल थेरेपी है। यह आपके मेंटल स्ट्रेस को कम करेगा। 

me time for women ()

खुद को करें पैंपर 

सुबह से लेकर शाम तक आप केवल दूसरों के लिए काम करती हैं। मगर दिनभर में 1 घंटा निकाल कर अपने लिए भी कुछ करें। अगर आपको सजने संवरने का शौक है तो ऐसे ही खुद को पैंपर करें। घर को सजाने का शौक है तो इसमें थोड़ा वक्त  दें। रोज तो नहीं मगर हर 15 दिन में एक बार पार्लर जरूर जाएं। जब आप खुद को मेंटेन करेंगी तब ही दूसरी चीजों को भी मेंटेन कर पाएंगी। 

खुद से करें बातें

खुद से बातें करना बहुत जरूरी है। आप दिनभर जो काम कर रही हैं उसे एनालाइज करें और खुद से पूछें की क्या आप सेटिसफाइड हैं। क्या आप ऐसा ही चाहती थीं। दरअसल काम के चक्कर में यह जानने का मौका ही नहीं मिल पाता कि आखिर, लाइफ में डेली जो चीजें चल रही हैं क्या  सब मनमुताबिक हैं या उनमें बदलाव की जरूरत है। यह तब ही पता चलेगा जब आप खुद से बातें करेंगी। 

me time for women ()

अपनी हॉबी को न भूलें 

हर व्यक्ति के अपने शौक होते हैं। आपको भी होगा। मगर इस व्यस्त जीवनशैली में आपके लिए उन शौक को पूरा करना मुश्किल होता होगा। इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने शौक को मार दें। बल्कि इसके लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। जाहिर है रोज समय निकाल पाना भी आपके बस में नहीं होगा। मगर हफ्ते में 2 दिन जरूर निकालें और अपने शौक को पूरा करें। अगर आपको डांसिंग और सिंगिंग का शौक है तो इसकी क्लासेस ज्वाइन करें और वीकेंड्स पर इन क्लासेस में जाने के लिए थोड़ा समय निकाले। इसके अलावा अपने पार्टनर और घरवालों को भी अपने शौके के बारे में बताएं ताकि वे भी आपकी इसे पूरा करेने में मदद करेंगे। आप जब तक लोगों को बताएंगी नहीं कि आपको अपने लिए समय चाहिए तब तक लोगों को पता भी नहीं चलेगा।

वॉक पर जाएं

अगर आपको कुछ भी न समझ आए तो 1 घंटे के लिए वॉक पर निकल जाएं। इससे आपकी सेहत भी अच्छी  बनी रहेगी और साथ आपको कुछ समय अपने साथ बिताने के लिए मिल जाएंगे। वॉक्स  पर आप अपने पार्टनर के साथ भी जा सकती हैं। कई बार जिम्मेमदारियों के चलते पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका भी नहीं मिलता। वॉक के बहाने आप ऐसा करने में भी कामयाब हो जाएंगी। 

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।