Sofa Cover: सोफे के गंदे कवर को ऐसे करें साफ, जाएगा चमक

Hacks to Wash Sofa Covers: सोफे के कवर पर अक्सर गंदे निशान लग जाते हैं, जिसे वजह से वो पुराने दिखने लग जाते हैं। इस आर्टिकल में जानें सोफे को साफ करने के आसान हैक्स। 

 
wash dirty sofa cover

Hacks to Wash Sofa Covers: नया सोफे बेहद खूबसूरत दिखता है, लेकिन सोफा जैसे-जैसे पुराना होता जाता है उसी शो खत्म हो जाती है। इसका एक बहुत बड़ा कारण सोफे का कवर भी है। दरअसल सोफे के कवर का कपड़ा अलग होता है, जिसे साफ करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपके सोफे का कवर चमक उठेगा।

क्या सोफे के कवर को मशीन में धोना चाहिए? (Is it OK to wash sofa covers in washing machine)

Is it OK to wash sofa covers in washing machine

सोफे के कवर को कभी भी वॉशिंग मशीन में डालकर ना धोएं। ज्यादातर सोफे के कपड़े को धागों को जोड़कर बनाया गया होता। ऐसे में कवर के एक हिस्से के खराब होने से पूरा कवर खराब हो जाता है। सोफे के कवर को हमेशा हाथ से धोएं।

क्या सोफे के कवर पर साबुन लगाना चाहिए? (How do you clean fabric of sofa)

अच्छा रहेगा कि आप सोफे के कवर को साबुन की जगह डिटर्जेंट से धोएं। दरअसल बहुत बार हम सोफे के कवर पर साबुन लगाकर उसे ब्रश से धो लेते हैं, जो गलत है। ब्रश से धोने से कवर का टेक्सचर खराब हो जाता है।

सोफा कवर को कैसे धोएं? (What is the best way to clean sofa covers)

  • सोफा कवर को धोने के लिए आपको सबसे पहले पानी गर्म करना है। अब इस पानी में डिटर्जेंट डालें। आप चाहें तो डिटर्जेंट की जगह शैंपू भी डाल कर सकते हैं।
  • अब पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल दें। अगर आप पहली बार कवर धो रहे हैं, तो थोड़ा सा नमक भी डाल दें। ऐसा करने से कवर का रंग उतरता नहीं है।
  • अब आधे से 1 घंटे के लिए सोफा कवर को पानी में रखा रहने दें और फिर साफ पानी से धोएं। इस ट्रिक से सोफे के कवर अच्छे से साफ हो जाते हैं।

सोफे के कवर पर लगे जिद्दी दाग कैसे हटाएं? (How do you get stains out of Sofa covers)

How do you get stains out of Sofa covers

सोफे के कवर पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप कवर को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में रखें। अब 1 कटोरी पानी लेकर उसमें आधा नींबू का रय या 2 चम्मच सिरका लें और उसमें बेकिंग सोडा मिला दें। अब इस घोल को दाग पर डालें और रब करें। इस ट्रिक से आपके सोफे का कवर अच्छे से चमक उठेगा।

इसे भी पढ़ेंःसफाई की ये बुरी आदतें अगर आपमें भी हैं तो तुरंत बदलें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP