How To Put Black Clothes in a Washing Machine: काले कपड़े हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा रहे हैं। ब्लैक आउटफिट्स हर ओकेजन पर अच्छे लगते हैं। इन्हें पहनने के बाद स्टाइलिश और क्लासी लुक आता है। ये पहनने में जितने अच्छे लगते हैं, धोने में ये उतने ही मुश्किल होते हैं। खासकर जब बात आती है काले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने की। वॉशिंग मशीन में काले कपड़े धोने पर उन पर सफेद लिंट चिपक जाती है। इसकी वजह से महंगे कपड़ों की शाइन भी खराब हो जाती है।
काले कपड़ों पर सफेद रोएं लग जाए, तो इससे वो पुराने और फेड लगने लगते हैं। हालांकि, अगर आपको काले कपड़ों को धोने का सही तरीका पता होगा, तो यह समस्या नहीं आएगी। सोशल मीडिया पर एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काले कपड़ों को धोने का सही तरीका बताया गया है। आइए जानें, काले कपड़ों को कैसे धोना चाहिए? काले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में कैसे धोएं?
अक्सर लोग सभी कपड़ों को साथ में धोने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें। सफेद या हल्के रंग के कपड़े रोएं छोड़ते हैं। ऐसे में इन्हें काले कपड़ों से अलग ही धोएं। ऊनी, तौलिए या फ्लीस वाले कपड़ों से भी रोएं निकलते हैं। इन्हें भी काले कपड़ों से अलग धोएं। वॉशिंग मशीन में सभी कपड़ों को अलग-अलग ही डालें।
वायरल वीडियो के मुताबिक, लोग वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट भी गलत तरीके से डालते हैं। काले कपड़े धोते हुए कभी भी वॉशिंग पाउडर और कंफटर को डिटर्जेंट बॉक्स में ना डालें। इन्हें ड्रंप में डालना चाहिए। बॉक्स में ये जमा हो जाते हैं। ड्रंप में डालने पर ये जल्दी घुल जाते हैं।
हमेशा काले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले उल्टा कर लें। इससे कपड़ों की ऊपरी सतह लिंट या सफेद डिटर्जेंट के दाग से बच जाएगी। साथ ही इससे धुलने के बाद भी कपड़ों की चमक बनी रहेगी। इससे आपका काला कपड़ा खराब नहीं होगा।
अगर सारे हैक्स ट्राई करने के बाद भी आपके काले कपड़ों पर लिंट लग जाती है, तो मशीन में उन्हें धोते हुए एल्युमिनियम फॉइल वाला हैक ट्राई करें। कपड़ों को मशीन में डालने के बाद कुछ एल्युमिनियम फॉइल की बॉल्स भी बनाकर डाल दें। इससे स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी बनेगी, जो कपड़ों पर लिंट पैदा नहीं होने देगी।
यह भी देखें- वॉशिंग मशीन में काले कपड़े धोने पर लग जाते हैं सफेद रोएं? इस 1 ट्रिक से दूर होगी परेशानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।