herzindagi
waste material for home decoration

प्लास्टिक के कप से लेकर चम्मच तक, खराब सामान से ऐसे बनाएं घर की सजावट का सामान

घर को सजाने के लिए आप प्लास्टिक के कप से लेकर चम्मच तक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कैसे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-11-09, 13:01 IST

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सबसे अच्छा दिखाई दे। घर को सजाने के लिए हम समय-समय पर डेकोरेशन आइटम भी खरीदते रहते हैं जिसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। इसी को देखते हुए हम घर को सजाने के कुछ ऐसे आइडियाज लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आपका घर भी सज जाएगा और आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

बना सकते हैं म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट

View this post on Instagram

A post shared by crafts2dio© Gauri Purwar (@crafty_gaurii)

घर के किसी भी हिस्से और खाली दीवार को सजाने के लिए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। मार्केट से मिलने वाले म्यूजिक इंस्टरूमेंट की कीमत हजारों की होती है इसलिए आप डिस्पोजल के गिलास से ढोलक बना सकते हैं।

इसके लिए आपको बस प्लास्टिक के 2 गिलास को आपस में चिपकाकर उन पर ब्राउन कलर करना है। ऐसा करने बाद आपको पतली सी रस्सी लेकर उसे ढोलक की तरह गिलास पर लपेटना है। बस अब आपका ढोलक तैयार है जिसे आप घर के किसी हिस्से में रख सकते हैं और सजा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःDIY Idea: प्लास्टिक के पुराने डिब्बों को फेंकने के बजाए ऐसे करें यूज

चम्मच से बनाएं फूल

make flower with plastic spoon

प्लास्टिक की चम्मच से आप घर को सजाने के लिए बहुत खूबसूरत फूल बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए 1 गोल आकार का गत्ता। आप फूल जितना बड़ा बनाना चाहते हैं गत्ता उतना ही बड़ा लें।

अब आप गत्ते पर कोई भी खूबसूरत रंग करें और फिर चम्मच को भी अपनी पसंद के किसी भी रंग से रंग लें। अब आपको चम्मच के आगे वाले हिस्से को एक के ऊपर एक लगाना है। ऐसा करने के बाद आपका फूल तैयार हो जाएगा। फूल बनाने का आइडिया आप तस्वीर में नजर आ रहे फूल से भी ले सकते हैं।

बनाएं फ्लावर पॉट

make flower pot with spoons

प्लास्टिक की चम्मच के आगे वाले हिस्से को तोड़कर आप फ्लावर पॉट भी बना सकते हैं। फ्लावर पोट को बनाने के लिए आपको चाहिए चम्मच का आगे वाला हिस्सा जिसे आप एक के ऊपर एक लगाते हुए एक गोलाकार शेप दें। अब आप इस पोट के नीचे गत्ता लगा दें और अंदर फूल लगाकर सजाएं।

डिस्पोजल डिब्बे से सजाएं घर

how to resue old kitchen box

होटल से मिलने वाले खाने को कई बार प्लास्टिक के मजबूत डिस्पोजल डिब्बे में डालकर दिया जाता है। इस डिब्बे पर रंग कर इसे खूबसरूत लुक दिया जाता है। इसमें आप किसी भी तरह का पौधा लगाकर अपना घर सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःजूतों से लेकर मिठाई के डिब्बों तक को फेंकने की बजाए ऐसे यूज करें

इसके अलावा और भी ऐसे कई डिसपोजल आइटम घर में मौजूद होते हैं जिनकी मदद से आप सजावट कर सकते हैं। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।