गार्डन में लगे पौधों की केयर करना किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन अगर बात की जाए इनकी ग्रोथ की तो ये आसान नहीं होता। कई बार लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि भरपूर खाद और पानी देने के बाद भी क्यों उनके पौधे अच्छी तरह से बढ़ते नहीं हैं। अगर किसी के घर में पौधे बढ़ भी रहे हैं तो भी वो अच्छी ग्रोथ नहीं दे पाते हैं और उनमें फल और फूल नहीं आते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जरूरी है कि आप अपने पौधों को सही तरीके का प्लांट फूड दें।
ये एक अच्छा खाद भी है और इससे आपके पौधों को कीड़ों और बीमारी से बचा सकता है। यही नहीं अगर आपके गमलों के आस-पास बहुत सारे खरपतवार उग रहे हैं तो उन्हें हटाने का काम भी ये कर सकता है। एक तरह से देखा जाए तो ये फर्टिलाइजर कम और ऑल इन वन प्लांट फूड ज्यादा है।
जिस चीज़ की हम इतनी तारीफ कर रहे हैं वो है सरसों खली और इसे आप फर्टिलाइजर या फिर प्लांट फूड के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लिक्विड या फिर केक के फॉर्म में इस्तेमाल किया जा सकता है और आज हम आपको इसी बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मानसून में सड़ रहे हैं आपके पौधे तो बस करें ये आसान काम, फूलों से भर जाएगा गार्डन
इसे पौधों के लिए इस्तेमाल करना है तो इसका सॉल्यूशन बनाना जरूरी है। इसके लिए आप या तो इसे केक फॉर्म में ले सकते हैं या फिर पाउडर फॉर्म में।
इसका सॉल्यूशन मिट्टी के बर्तन में बनाएंगे जैसे छोटा मटका या फिर छोटा पतीला तो काफी अच्छा होगा।
पाउडर वाले सरसों खली से खाद 3 दिन में तैयार हो जाता है और इसे आप 15 दिन तक यूज कर सकते हैं। ऐसे ही टुकड़े या केक वाले सरसों खली से इसे बनने में 5 दिन तक लग सकते हैं।
अब मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सा सरसों खली लेकर उसमें 1 लीटर पानी डालें और फिर उसे ढककर रख दें।
हर दिन इसे बस खोलकर एक बार लकड़ी से हिला दें। गर्मी के दिनों में अगर आप ये बना रहे हैं तो हर रोज़ थोड़ा पानी डालना होगा क्योंकि ये मटके से सूख भी सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- घर में बारिश के कीड़ों को आने नहीं देंगे ये इंडोर प्लांट्स
बिना डाइल्यूट करे मस्टर्ड केक सॉल्यूशन पौधों में ना डालें क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो पौधों को काफी खराब भी कर सकते हैं। इसलिए जो अनुपात ऊपर बताया गया है उसी अनुपात में ये सॉल्यूशन पौधों में मिलाएं।
बिना छाने आप इसे बड़े पौधों में तो डाल सकते हैं, लेकिन गुलाब के पौधे और अन्य फूल, सक्यूलेंट्स या किसी अन्य पौधे में नहीं डाल पाएंगी।
इसे कम से कम 15 दिन के अंतर से ही डालें और अगर बारिश या ह्यूमिड मौसम है तो 25-30 दिन के अंतर से इस्तेमाल करें।
ये सरसों खली आसानी से बाजार में आपको मिल जाएगी और ऐसे में आपको बहुत मेहनत भी नहीं करनी होगी। गुलाब, ऑर्किड, नींबू जैसे फूल और फल वाले पौधों के लिए तो ये बहुत ही अच्छा है। उम्मीद है कि आपको ये स्टोरी अच्छी लगी होगी। अगर आप ऐसे ही किसी और चीज़ के बारे में जानकारी चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Amazon.com/ Shutterstock/ Flipkart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।